-
-
The Sun में टिनो बेस्ट की किताब के कुछ अंश छपे हैं। ऑटोबायोग्राफी में टिनो बेस्ट कहते हैं- 'मैं लड़कियों को प्यार करता हूं और लड़कियां मुझे। मुझे लगता है कि मैं दुनिया का सबसे खूबसूरत बिना बालों वाला शख्स हूं। मजाक में मैं खुद को ब्लैक ब्रैड पिट कहता हूं।''
-
टिनो बेस्ट आगे लिखते हैं- 'मैं जहां भी क्रिकेट खेलने गया, मैंने लड़कियों से बात की, उन्हें डेट किया और उनके साथ सोया। मेरा अंदाजा है कि मैं दुनियाभर में करीब 500 से 650 लड़कियों के साथ सोया हूं।'
-
वेस्टइंडीज के इस तेज गेंदबाज ने लिखा, 'मेलिसा मेरा पहला थीं, जिनसे मुझे एक बेटी हुई तमानी। लेकिन हमारे बीच सबकुछ अच्छा नहीं रहा। दोस्तों ने मुझसे कहा कि जब मैं बारबडोस के लिए विकेट लूंगा तो वह लौट आएगी। मैंने बिल्कुल ऐसा ही किया, लेकिन वह वापस नहीं आई।
-
बेस्ट लिखते हैं कि मेलिसा के जीवन से चले जाने के बाद वह कुछ-कुछ प्ले बॉय जैसे हो गए। वह 'Mind The Windows: My Story' में अपने उस समय के हालात के बारे में लिखते हैं, 'इसे ऐसे समझें कि मैं पुरुष वेश्या बन गया था।'
-
टिनो बेस्ट टीम के साथी खिलाडि़यों को चिढ़ाते थे कि अगर वे क्रिकेट नहीं खेल रहे होते तो उन्हें कोई लड़की नहीं मिलती, लेकिन अपने बारे में उनका मानना था कि उन्हें लड़कियां मिलती थीं, उनके गुड लुक्स की वजह से। बेस्ट इस तरह मजाक किया करते थे।
-
किताब का नाम 'Mind The Windows: My Story' क्यों? इस सवाल का जवाब भी टिनो बेस्ट ने दिया है। वेस्टइंडीज ने 2004 में इंग्लैंड का दौरा किया था उस वक्त इंग्लिश ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने बेस्ट को 'Mind The Windows' कहा था।
-
12 साल पहले इंग्लैंड के टूर पर बेस्ट ने एश्ले जाइल्स की गेंद पर स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की थी और अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए थे। इस पर फ्लिंटॉफ अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। वैसे फ्लिंटॉफ ने ही बेस्ट की इस बायोग्राफी प्रस्तावना लिखी है।
टिनो बेस्ट ऑस्ट्रेलियन लड़कियों को दुनिया में बेस्ट मानते हैं। उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलियन लड़कियां फिटनेस का ख्याल रखती हैं और उनका शरीर बेहद आकर्षक होता है। -
2003 से 2014 तक के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में बेस्ट ने 25 टेस्ट मैचों में 57 विकेट लिए। उन्होंने 26 वन-डे में 34 विकेट और 6 ट्वेंटी-20 मैचों में 6 विकेट झटके। बेस्ट की आत्मकथा 'Mind The Windows: My Story' जल्द ही प्रकाशित होने वाली हैं।
