-
वर्ल्ड टी20 में ग्रुप बी के आखिरी मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अंतिम 4 में भारत का सामना मुंबई में वेस्ट इंडीज से होगा। भारत लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टी20 के सेमीफाइनल में पहुंचा है। मोहाली में खेले गए मैच में कई मौकों पर भारत दबाव में था। लेकिन पहले गेंदबाजों और फिर विराट कोहली ने जबरदस्त जज्बा दिखाते हुए मैच को भारत की झोली में डाल दिया। आइए 15 तस्वीरों में देखते हैं भारत ऑस्ट्रेलिया मैच को:
-
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, पहले बैटिंग चुनी। उस्मान ख्वाजा और आरोन फिंच ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। पहले विकेट के लिए चार ओवर में 54 रन जोड़े। ख्वाजा पहले विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने 26 रन बनाए। आशीष नेहरा को उनका विकेट मिला। (एपी फोटो)
-
ख्वाजा के आउट होने पर डेविड वार्नर क्रीज पर आए। वार्नर केवल 6 रन बना पाए। लेकिन फिंच ने दूसरे छोर से हमला जारी रखा। वार्नर को अश्विन ने धोनी के हाथों स्टंप करा दिया। ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट 72 रन पर गिरा। (एपी फोटो)
-
युवराज सिंह ने 10वें ओवर में भारत को तीसरी कामयाबी दिलाई। कंगारू टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ केवल 2 रन बना पाए। धोनी ने उनका कैच लपका। इस विकेट के बाद ऑस्ट्रेलिया की रन गति धीमी पड़ गर्इ। (एपी फोटो)
-
फिंच ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिल पारी को संवारने की कोशिश की। दोनों ने 26 रन जोड़े। 43 रन बनाकर फिंच हार्दिक पंड्या के शिकार बने। ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट 100 रन पर गिरा। (एपी फोटो)
-
31 रन बनाने के बाद ग्लेन मैकसवेल जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर था 16 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन। (एपी फोटो)
-
15 रन बाद ही जेम्स फॉक्नर भी आउट हो गए। उन्हें हार्दिक पंड्या ने आउट किया। (एपी फोटो)
-
ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 160 रन बनाए। आखिरी पारी में शेन वाटसन ने 18 रन बनाए। भारत को 161 रन का लक्ष्य मिला। (एपी फोटो)
-
रोहित शर्मा और शिखर धवन भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी हुई। धवन पहले 13 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए।
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली वनडे में आउट होकर पवेलियन लौटते सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा।
-
सुरेश रैना की असफलता का दौर इस मैच में भी जारी रहा। वे 10 रन बनाकर शेन वाटसन की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 49 रन हो गए।
-
युवराज सिंह और विराट कोहली ने 45 रन की अहम साझेदारी की। मांसपेशियों में खिंचाव के चलते युवराज तकलीफ में दिखे। लेकिन उन्होंने कोहली का अच्छा साथ दिया। युवराज 21 रन बनाने के बाद आउट हुए। उन्होंने एक छक्का भी उड़ाया। शेन वाटसन ने उनका गजब का कैच लपका। उनके आउट होने के समय भारत को जीतने के लिए 6 ओवर में 67 रन चाहिए थे।
-
युवराज के आउट होने पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए। धोनी और कोहली ने दो-दो रन लेकर टीम को लक्ष्य की ओर बढ़ाया। दोनों ने केवल 31 गेंद में नाबाद 67 रन जोड़े।
-
कोहली की शानदार पारी की बदौलत भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
-
धोनी ने चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की लगातार छठी जीत है। इ स जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया। कोहली 82 और धोनी 18 रन बनाकर नाबाद रहे।
