-
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनकी हालत बेहद ही खराब नजर आ रही है। विनोद कांबली ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। कभी करोड़ों के मालिक रहे विनोद कांबली आज पाई-पाई के लिए मोहताज हैं। उनकी आमदनी जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। (Photo: Vinod Kambli /FB)
-
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कभी करोड़ों कमाने वाले कांबली के कमाई का जरिया अब सिर्फ बीसीसीआई की ओर से मिलने वाली पेंशन है।
-
मिड डे ने 2022 में एक रिपोर्ट छापी थी जिसमें उसने बताया था कि विनोद कांबली को बीसीसीआई की ओर से हर महीने 30 हजार रुपये पेंशन मिलती है। इसी से उन्हें गुजारा करना पड़ता है। मुंबई जैसे शहर में इतने रुपये में महीना गुजारना काफी मुश्लिक है। हालांकि, मुंबई में उनका अपना घर है।
-
साल 2022 तक विनोद कांबली की आय सिर्फ 4 लाख रुपये सालाना थी। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कांबली कमेंट्री और विज्ञापनों से अच्छी कमाई कर लेते थें। 2022 में एक रिपोर्ट की माने तो तब उनकी नेट वर्थ 1.5 मिलियन डॉलर थी।
-
विनोद कांबली अनर्थ और पल पल दिल के पास बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एक साउथ की फिल्म और टीवी शोज में भी काम किया है। इसके बाद भी वो आज पाई-पाई के लिए मोहताज हैं।
-
कांबली ने साल 2019 में आखिरी बार किसी टीम की कोचिंग की थी। उस वक्त वो टी-20 मुंबई लीग से जुड़े थे। इसके बाद कोरोना महामारी के चलते कांबली के पास बचे हुए कमाई के साधन खत्म हो गए।
-
विनोद कांबली ने भारत के लिए कुल 104 वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले हैं। विनोद कांबली मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त हैं।
-
बता दें कि, विनोद कांबली काफी समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है। 2013 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और बाद में दो ब्लॉक ऑर्टरी को ठीक करने के लिए एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई।
