-
हरियाणा की जुलाना सीट पर विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प हो गया। रेसलिंग की दुनिया से राजनीति में आई विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उनका सामना बीजेपी के योगेश बैरागी और आम आदमी पार्टी की कविता देवी दलाल से है। (फोटो साभार- ANI)
-
कविता दलाल और विनेश फोगाट दोनों का खेल से नाता है। वहीं बीजेपी के उम्मीदवार योगेश कुमार एयर इंडिया में काम करते थे। इन तीनों की नेटवर्थ की बात करें तो जानिए कौन आगे है। (फोटो साभार- Kavita Dalal Facebook)
-
बीते एक दशक से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही विनेश फोगाट की गाड़ियां, गोल्ड, बॉन्ड्स, बैंक अकाउंट आदि मिलाकर कुल चल संपत्ति लगभग 1.10 करोड़ रुपये है। (फोटो साभार- ANI)
-
विनेश ने चुनावी हलफनामे में कार लोन का भी जिक्र किया है। इसके मुताबिक विनेश ने इनोवा कार ली है और उसके लिए 13 लाख रुपये का लोन लिया है।(फोटो साभार- ANI)
-
कविता की बात करें तो उनके पास 70 हजार रुपए कैश हैं। वहीं उनके बैंक अकाउंट में लगभग 26 हजार रुपए हैं। उनके पास 3 लाख 36 हजार रुपए का सोना और 15 हजार रुपए की चांदी है। (फोटो साभार- Kavita Dalal Facebook)
-
कविता के पास 5 लाख 82 हजार की चल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पति के नाम 32 लाख रुपए का फ्लैट है। उनके घर में एक गाड़ी है वह भी पति के नाम हैं। कविता के नाम अचल संपत्ति नहीं है। (फोटो साभार- Kavita Dalal Facebook)
-
कैप्टन योगेश की बात करें तो उनके पास 1 करोड़ 15 लाख की चल संपत्ति है। वहीं 7 करोड़ 27 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। योगेश की पत्नी के 33 लाख 17 हजार की चल संपत्ति है। (फोटो साभार- (Yogesh Bairagi X)
