• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA : LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA : LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. sports gallery
  4. vinesh phogat julana election who is kavita dalal aap former weightlifter india gold medalist wrestlers protest

Wrestling Protest में जिस विनेश का दिया था साथ अब उसी के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव; जानें कौन हैं देश के लिए गोल्ड जीतने वाली यह पहलवान

हरियाणा के जुलाना में दो पहलवान आमने-सामने होंगी। एक ओर हैं जींद की बहू विनेश फोगाट वहीं उनके सामने होंगी जींद की बेटी कविता दलाल।

By: Riya Kasana
September 11, 2024 20:23 IST
हमें फॉलो करें
  • vinesh phogat, kavita dalal, julana haryana election
    1/9

    हरियाणा के विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट पर टक्कर कड़ी हो गई है। कांग्रेस ने ओलंपियन विनेश फोगाट को टिकट दिया है। आप ने विनेश के खिलाफ पूर्व पहलवान को ही उतार दिया है। आम आदमी पार्टी ने भारत की गोल्ड मेडलिस्ट और पूर्व रेसलर कविता दलाल को टिकट दिया है। (फोटो साभार- Kavita Dalal Facebook)

  • 2/9

    कविता जुलाना की ही रहनी वाली हैं। उनका जन्म जुलाना के मालवी गांव में हुआ। साल 2009 में उनकी शादी हुई और अगले ही साल वह मां बन गई। (फोटो साभार- Kavita Dalal Facebook)

  • 3/9

    कविता दलाल का खेल से काफी गहरा नाता है। कविता वेटलिफ्टिंग में भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2016 में हुए साउथ एशियन गेम्स में वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल भी जीता था। (फोटो साभार- Kavita Dalal Facebook)

  • 4/9

    साल 2016 में ही द ग्रेट खली की अकेडमी में गईं। उन्होंने इसके बाद प्रोफेशनल रेसलिंग में कदम रखा। साल 2017 में उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ कान्ट्रैक्ट साइन किया। उन्होंने रेसलनमेनिया 34 के साथ डेब्यू किया। उन्होंने कई फाइट्स में हिस्सा लिया लेकिन कुछ खास नहीं कर पाई।

  • 5/9

    कविता दलाल सूट पहनकर रिंग में उतरती थी। उनके वीडियो वायरल हुए और वह सुर्खियों में आ गईं। साल 2019 में उन्होंने भारत में डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपर लीग के लिए रेसलर्स का चुनाव शुरू किया। हालांकि 2021 में डब्ल्यूडब्ल्यूई ने उन्हें रिलीज कर दिया। (फोटो साभार- Kavita Dalal Facebook)

  • 6/9

    अमेरिका में चार साल बिताने के बाद कविता दलाल ने भारत लौटने का फैसला किया। 2022 में भारत आकर उन्होंने राजनीति में कदम रखा। कविता ने दो साल पहले आम आदमी पार्टी का दामन थामा। (फोटो साभार- Kavita Dalal Facebook)

  • 7/9

    बीते साल विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर धरने पर बैठे थे। कविता दलाल भी उनका समर्थन करने जंतर-मंतर पहुंची थीं। (फोटो साभार- Kavita Dalal Facebook)

  • 8/9

    जंतर-मंतर पर कविता ने यह बताया था कि उन्हें भी एक पूर्व IPS अफसर की प्रताड़ना की वजह से खेल छोड़ना पड़ा था। उन्होंने कहा कि वह पहले यह सच बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं लेकिन विनेश फोगाट को देखकर उनमें हिम्मत आई। (फोटो साभार- Kavita Dalal Facebook)

  • 9/9

    जिस विनेश को देख कविता में हिम्मत आई अब वह उन्हीं के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। एक तरफ हैं जींद की बेटी कविता वहीं दूसरी ओर है जींद की बहू विनेश फोगाट। भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी जींद के रहने वाले हैं। (फोटो साभार- Kavita Dalal Facebook)

TOPICS
Haryana Elections
Vinesh Phogat
Wrestling
अपडेट
कोडीन सिरप गिरोह को लेकर अखिलेश यादव और बृजेश पाठक के बीच छिड़ी जुबानी जंग
वाशिंगटन सुंदर होंगे बाहर, इस खिलाड़ी की होगी भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में एंट्री
नेशनल हेराल्ड मामले में क्या ईडी का ये कदम सोनिया-राहुल की मुश्किलें बढ़ाएगा?
बाड़े से बाहर छलांग लगाकर आ गया तेंदुआ, एकदम मची अफरातफरी; दहशत में दिखे लोग
हत्या मामले में भाजपा विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, जानें पूरा मामला
Exclusive: थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी होने के मामले में जांच टीम को क्या-क्या गड़बड़ियां मिलीं?
‘हिंदू, ईसाई और बौद्ध के खिलाफ…’, बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग पर आया प्रियंका गांधी का बयान
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘भारत में बेहद परेशान करने वाली सच्चाई’, सुप्रीम कोर्ट ने बाल तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण को लेकर गंभीर चिंता जताई
हार्दिक पंडया ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड, 25 पर 63 रन ठोक राहुल-सूर्या को भी पछाड़ा
SIR पर ममता बनर्जी के विरोध के बीच बंगाल जाएंगे पीएम मोदी, नदिया में करेंगे रैली
कोहली को नहीं पछाड़ पाए अभिषेक, संजू ने खेली आतिशी पारी, गिल की टेंशन बढ़ी
फोटो गैलरी
11 Photos
दुनिया के इन 10 देशों में पाई जाती हैं सबसे खूबसूरत महिलाएं?
9 hours agoDecember 19, 2025
9 Photos
ठंड के मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं? आज से खाएं ये इम्युनिटी बूस्टिंग फूड्स, सर्दी-खांसी और वायरल से बचाव का देसी तरीका
9 hours agoDecember 19, 2025
11 Photos
इंडियन आर्मी का सबसे शक्तिशाली और खतरनाक टैंक कौन सा है?
11 hours agoDecember 19, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US