-
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है। उनका वजन तय सीमा से ज्यादा पाया गया और इसके बाद उन्हें इस प्रतियोगिता से आयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश को फीमेल 50 किलो कैटेगरी में फाइनल खेलना था लेकिन मैच से पहले लिए गए वजन में उनका करीब 100 ग्राम वेट अधिक था जिसके चलते उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है। (AP)
-
पेरिस ओलंपिक के इस फैसले ने पूरे भारत की उम्मीद तोड़ दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट कर एक्स पर लिखा है कि, विनेश, आप चैंपियन की चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दुख देता है। काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन का प्रतीक हैं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं। (AP)
-
यहां तक पहुंचने के लिए विनेश फोगाट ने काफी कड़ी मेहनत की थी। पेरिस ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए उन्होंने अपना वजन 50 किलो के अंदर किया था। ऐसे में आइए जानते हैं विनेश फोगाट इस फौलादी शरीर के लिए क्या डाइट फॉलो करती हैं। (AP)
-
कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू में विनेश फोगाट ने बताया था कि उन्हें घर का खाना काफी पसंद है। उनकी डाइट चार्ट में घर का बना पौष्टिक आहार शामिल है। (Vinesh Phogat/FB)
-
इसके अलावा विनेश फोगाट को मक्खन और चटनी काफी पसंद है जिसे वो घर की बनी रोटी के साथ खाती हैं। ट्रेनिंग से पहले विनेश फोगाट अंडे, ओट्स, टमाटर और ब्रेड का सेवन करती हैं। (AP)
-
दोपहर में विनेश रोटी सब्जी, प्रोटीन के लिए चना, राजमा, दही और सलाद का सेवन करती हैं। (AP)
-
डिनर में विनेश फोगाट रोटी, सलाद और अंडे खाना पसंद करती हैं। (Vinesh Phogat/FB)
-
वहीं, लंच और रात के खाने के बीच में उन्हें जब भूख लगती है तो ड्राई फ्रूट्स और प्रोटीन शेक का सेवन करती हैं। (AP)
-
विनेश फोगाट सुबह और शाम में ट्रेनिंग करती हैं। उनकी ये ट्रेनिंग बेहद ही हार्ड होती है इसमें रेसलिंग प्रैक्टिस, वेट ट्रेनिंग और इंटेंस वर्कआउट शामिल है। (Vinesh Phogat/FB)
