• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA : LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA : LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. sports gallery
  4. vinesh phogat bajrang punia pt usha gautam gambhir and these 10 famous indian players in politics

विनेश फोगाट से पहले ये 10 बड़े खिलाड़ी भी राजनीति में मार चुके हैं एंट्री, किसी को मिली हार तो कोई है MP-MLA

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस के जरिए राजनीति में एंट्री मार ली है। विनेश फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से इलेक्शन लड़ेंगी। हालांकि, इन खिलाड़ियों से पहले भी कई और मशहूर खिलाड़ी हैं जो राजनीति में एंट्री मार चुके हैं। यहां उनकी पूरी लिस्ट दी गई है:

By: Vivek Yadav
Updated: September 12, 2024 18:32 IST
हमें फॉलो करें
  • Vinesh Phogat Politics
    1/11

    रेसलिंग से संन्यास लेने के बाद विनेश फोगाट ने अपनी नई पारी राजनीति में शुरू की है। हाल ही में वो कांग्रेस में शामिल हुई हैं। पार्टी ने उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से प्रत्याशी बनाया है। विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के चलते महिलाओं की 50 किलोग्राम रेसलिंग कंपटीशन से फाइनल मुकाबले में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश फोगाट के साथ बजरंग पूनिया ने भी कांग्रेस का हाथ थामा है। उन्हें पार्टी ने किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। (Photo: Bajrang Punia/Twitter)

  • 2/11

    1- विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया
    विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं उनसे पहले भी कई खिलाड़ी पॉलिटिक्स में एंट्री मार चुके हैं। इनमें से कोई सांसद तो कोई विधायक है। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें हार का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं टॉप के 10 खिलाड़ियों के बारे में: (Photo: Bajrang Punia/Twitter)

  • 3/11

    2- गौतम गंभीर
    गौतम गंभीर ने साल 2019 के हुए लोकसभा चुनाव से राजनीति में कदम रखा था। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उन्होंने पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ा था और सांसद बने थे। हालांकि, अब गौतम गंभीर ने राजनीति को छोड़ कर एक बार फिर से क्रिकेट में वापसी कर ली है और इस वक्त वो भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच हैं। (Photo: Indian Express)

  • 4/11

    3- हरभजन सिंह
    इस लिस्ट में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का भी नाम शामिल है। साल 2022 हरभजन सिंह ने आप पार्टी ज्वाइन की थी। फिलहाल वो आम आदमी पार्टी से पंजाब राज्यसभा के सांसद हैं। (Photo: Harbhajan Singh/FB)

  • 5/11

    4- यूसुफ पठान
    टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने 2024 के हुए लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की ओर से बहरामपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था जिसमें उनको जीत हासिल हुई थी। (Photo: Yusuf Pathan/FB)

  • 6/11

    5- विजेंदर सिंह
    विजेंदर सिंह ने साल 2019 में कांग्रेस पार्टी के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस ने साउथ दिल्ली सीट से लड़ाया था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, इसी साल अप्रैल में विजेंदर सिंह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। (Photo: Vijender Singh/FB)

  • 7/11

    6- पीटी उषा
    उड़नपरी के नाम से मशहूर भारत की महान धाविका पीटी उषा ने अपनी राजनीतिक पारी साल 2022 में शुरू की थी। उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में नामित किया गया था। (Photo: P T Usha/FB)

  • 8/11

    7- दिलीप टिर्की
    भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की साल 2012 में बीजू जनता दल पार्टी से ओडिशा के सुंदरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वह 2012 से 2018 तक राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। (Photo: Dilip Tirkey/FB)

  • 9/11

    8- राज्यवर्धन सिंह राठौड़
    ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ वर्तमान समय में राजस्थान सरकार में उद्योग और वाणिज्य, यूथ अफेयर्स और खेल विभाग में कैबिनेट मंत्री हैं। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भारतीय सेना से रिटायर लेने के बाद साल 2013 में भारतीय जनता पार्टी से राजनीति में कदम रखा था। (Photo: Col Rajyavardhan Rathore/FB)

  • 10/11

    9- नवजोत सिंह सिद्धू
    पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू से भला कौन नहीं वाकिफ है। नवजोत सिंह सिद्धू साल 2004 में राजनीति में एंट्री मारते हुए बीजेपी के टिकट पर अमृतसर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। 2009 में उन्हें एक बार फिर से जीत हासिल हुई। हालांकि, 2017 में बीजेपी का साथ छोड़ते हुए वो कांग्रेस में शामिल हो गए थे। (Photo: Navjot Singh Sidhu/FB)

  • 11/11

    10- मोहम्मद अजहरुद्दीन
    पूर्व टीम इंडिया के कप्तान और मैच फिक्सिंग के चलते बैन होने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साल 2009 में कांग्रेस की ओर से मुरादाबाद से चुनाव लड़ा था जिसमें उनको जी हासिल हुई थी। हालांकि, 2014 में उन्हें इस सीट से हार का सामना करना पड़ा था। इन खिलाड़ियों के अलावा खेल जगत से कई और भी बड़े चेहरे हैं राजनीति में अपनी किस्मत आजाम चुके हैं।(Photo: Mohammed Azharuddin/FB)

TOPICS
Cricket News
PT Usha
sports gallery
Vinesh Phogat
Wrestler bajrang Punia
+ 1 More
अपडेट
कोडीन सिरप गिरोह को लेकर अखिलेश यादव और बृजेश पाठक के बीच छिड़ी जुबानी जंग
वाशिंगटन सुंदर होंगे बाहर, इस खिलाड़ी की होगी भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में एंट्री
नेशनल हेराल्ड मामले में क्या ईडी का ये कदम सोनिया-राहुल की मुश्किलें बढ़ाएगा?
बाड़े से बाहर छलांग लगाकर आ गया तेंदुआ, एकदम मची अफरातफरी; दहशत में दिखे लोग
हत्या मामले में भाजपा विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, जानें पूरा मामला
Exclusive: थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी होने के मामले में जांच टीम को क्या-क्या गड़बड़ियां मिलीं?
‘हिंदू, ईसाई और बौद्ध के खिलाफ…’, बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग पर आया प्रियंका गांधी का बयान
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘भारत में बेहद परेशान करने वाली सच्चाई’, सुप्रीम कोर्ट ने बाल तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण को लेकर गंभीर चिंता जताई
हार्दिक पंडया ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड, 25 पर 63 रन ठोक राहुल-सूर्या को भी पछाड़ा
SIR पर ममता बनर्जी के विरोध के बीच बंगाल जाएंगे पीएम मोदी, नदिया में करेंगे रैली
कोहली को नहीं पछाड़ पाए अभिषेक, संजू ने खेली आतिशी पारी, गिल की टेंशन बढ़ी
फोटो गैलरी
11 Photos
दुनिया के इन 10 देशों में पाई जाती हैं सबसे खूबसूरत महिलाएं?
10 hours agoDecember 19, 2025
9 Photos
ठंड के मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं? आज से खाएं ये इम्युनिटी बूस्टिंग फूड्स, सर्दी-खांसी और वायरल से बचाव का देसी तरीका
10 hours agoDecember 19, 2025
11 Photos
इंडियन आर्मी का सबसे शक्तिशाली और खतरनाक टैंक कौन सा है?
12 hours agoDecember 19, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US