-
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया स्टार हैं। पिता की तरह सारा भी काफी खासकर युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं।
-
इंस्टाग्राम पर उनके 71 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। शायद यही वजह है कि सारा सोशल मीडिया पर जो शेयर करती हैं वह थोड़ी ही देर में वायरल हो जाता है।
-
सारा तेंदुलकर का नाम अक्सर भारतीय क्रिकेट टीम के युवा क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता है। सारा तेंदुलकर की हाल ही में जो पोस्ट वायरल हुई है, यूजर्स उसका भी कनेक्शन शुभमन गिल से जोड़ रहे हैं।
-
दरअसल, सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई वीडियो शेयर किये हैं। इस वीडियो के जरिये उन्होंने अपने फैंस को जानकारी दी कि वह इस समय लंदन में हैं और उन्होंने पंजाबी गायक करण औजला (Karan Aujla) का शो अटैंड किया।
-
खास यह है कि गत 8 सितंबर 2024 को शुभमन गिल का 25वां जन्मदिन था। शुभमन गिल ने अपने खास दोस्तों इशान किशन, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसे लेकर शुभमन गिल का भी एक वीडियो वायरल है। अपनी बर्थडे पार्टी में शुभमन गिल करण औजला का 100 मिलियन गाना गाते हुए दिख रहे हैं।
-
इसके अलावा सारा तेंदलुकर ने 10 सितंबर 2024 को इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें भी पोस्ट की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, पिकनिक डे। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह लंदन के रॉयल पार्कों में से एक रीजेंट पार्क में हैं और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।
-
एक तस्वीर में सारा ने फूड एंड ड्रिंक्स आइटम को दिखाया है। इसमें Moet & Chandon की बॉटेल भी दिख रही है, जो वाइन का एक ब्रांड है। पोस्ट में एक वीडियो भी है, जिसमें वह अपनी दोस्त के साथ चेरी खा रही हैं।