• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. sports gallery
  4. murali vijay has made himself into one of the best test openers in the world

12 वीं में फेल होने पर मुरली विजय ने छोड़ दिया था घर, पैसा कमाने के लिए किया ये काम और बाद में बन गए क्रिकेटर

वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की जाने के बाद टेस्ट क्रिकेट में मुरली विजय ने एक तरफ से पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी संभाल रखी है। मुरली विजय के लिए यह मुकाम हासिल करनाकतई आसान नहीं था। मुरली विजय 12 वीं पढ़ने के बाद ही घर से दूर पैसे कमाने के इरादे से निकल…

By: जनसत्ता ऑनलाइन
Updated: July 22, 2021 13:25 IST
हमें फॉलो करें
  • भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय आज अपना 34 वां जनमदिन मना रहे हैं। मुरली विजय की गिनती आज एक सफल क्रिकेटरों में की जाती है। वनडे और टी-20 टीम में भले ही विजय ने ज्यादा कुछ ना किया हो, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने खुद को कई बार साबित किया है। वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की जाने के बाद टेस्ट क्रिकेट में मुरली विजय ने एक तरफ से पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी संभाल रखी है। मुरली विजय के लिए यह मुकाम हासिल करनाकतई आसान नहीं था। मुरली विजय 12 वीं पढ़ने के बाद ही घर से दूर पैसे कमाने के इरादे से निकल चले थे। कहा जाता है कि जब वह 12वीं में पढ़ाई कर रहे थे तो वह 40 फीसदी अंक ही हासिल कर पाए, जिससे दुखी होकर उन्होंने कमाने का निर्णय लिया। वहीं उनकी बहन भी उन्हीं के साथ पढ़ती थी, जो परिक्षा में 98 फीसदी अंक लाने में कामयाब रही। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस अर्काइव)
    1/8

    भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय आज अपना 34 वां जनमदिन मना रहे हैं। मुरली विजय की गिनती आज एक सफल क्रिकेटरों में की जाती है। वनडे और टी-20 टीम में भले ही विजय ने ज्यादा कुछ ना किया हो, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने खुद को कई बार साबित किया है। वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की जाने के बाद टेस्ट क्रिकेट में मुरली विजय ने एक तरफ से पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी संभाल रखी है। मुरली विजय के लिए यह मुकाम हासिल करनाकतई आसान नहीं था। मुरली विजय 12 वीं पढ़ने के बाद ही घर से दूर पैसे कमाने के इरादे से निकल चले थे। कहा जाता है कि जब वह 12वीं में पढ़ाई कर रहे थे तो वह 40 फीसदी अंक ही हासिल कर पाए, जिससे दुखी होकर उन्होंने कमाने का निर्णय लिया। वहीं उनकी बहन भी उन्हीं के साथ पढ़ती थी, जो परिक्षा में 98 फीसदी अंक लाने में कामयाब रही। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस अर्काइव)

  • 2/8

    17 साल की उम्र में घर छोड़ने वाले विजय ने शुरुआती दिनों में काफी मुश्किलों का सामना किया है। वह एक होटल में काम करने गए, जहां उन्हें एक ड्राइवर के साथ रूम शेयर कर के रहना पड़ा। हालांकि, कुछ दिनों बाद ही वह वहां से निकल गए। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस अर्काइव)

  • 3/8

    इसके बाद मुरली विजय ने एक पार्लर ज्वॉइन किया, वहां विजय दूसरे लोगों को भी जुड़ने के लिए प्रेरित करने लगे। विजय को इस काम के बदले पार्लर से कमीशन मिलने लगा। हालांकि, यह काम भी विजय ज्यदा दिनों तक नहीं कर पाए।, (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस अर्काइव)

  • 4/8

    विजय ने एक बार फिर पढ़ने का मन बनाया और अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद चेन्नई के विवेकानंद कॉलेज में उन्होंने एडमिशन लिया। यहीं से विजय का ध्यान क्रिकेट की ओर गया और वह अपना फोकस पूरी तरह से अपने खेल पर करने लगे। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस अर्काइव)

  • 5/8

    वह दिन-रात पूरी मेहनत के साथ क्रिकेट में लग गए और खूब पसीना बहाया। इतनी मेहनत करने के बावजूद भी विजय का सिलेक्शन तमिल नाडु की टीम में नहीं किया गया। इसकी वजह उनके बड़े बाल थे, बाद में विजय ने तुंरत अपने बाल कटवा लिए। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस अर्काइव)

  • 6/8

    भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरूण ने विजय का भरपूर साथ दिया। भरत अरूण की वजह से चेन्नई क्रिकेट क्लव से विजय को खेलने का मौका मिला। यहां अपनी बल्लेबाजी से विजय सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस अर्काइव)

  • 7/8

    इसके बाद उन्हें 2008 में अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिला। इस वक्त वो भारतीय क्रिकेट टीम में अहम भूमिका निभा रहे हैं। विजय टैटू के बेहद शौकीन है, इसके अलावा वह कमल हसन की एक्टिंग को भी खूब पसंद करते हैं। वह उनकी हर फिल्म को देखते हैं। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस अर्काइव)

  • 8/8

    मुरली विजय के जीवन की सबसे दिलचस्प बात है कि इन्होंने अपनी शादी अपने दोस्त और क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पूर्व पत्नी निकिता से की। इनकी शादी की वजह से दोनों दोस्तों के बीच कई बार झड़प भी हुई। (फोटो सोर्स- एक्सप्रेस अर्काइव)

TOPICS
Murli Vijay
अपडेट
डोनाल्ड ट्रंप ने BBC के खिलाफ क्यों किया 10 अरब डॉलर का मुकदमा? कैपिटल हिल मामले से भी है कनेक्शन
धन के दाता शुक्र हुए अस्त, इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, धन हानि के साथ सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
पेट, दिल और आंखों के लिए वरदान है शकरकंद, सर्दी में 150 g रोज खाने से बॉडी को मिलेंगे सारे विटामिन और मिनरल्स, जानें कैसे
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स को आज थाइलैंड से लाया जा रहा भारत, दोपहर तक पहुंचेंगे दिल्ली
Indian Railways: कोहरे के कारण ट्रेन लेट तो नहीं? ऐसे घर बैठे जानें ट्रेन का लाइव स्टेटस
कोई ऐसा ही साथ निभाने वाला चाहिए… रेल में अम्मा की साड़ी की प्लीट बनवाते दिखे दादा जी, Viral Video में बुजुर्ग दंपति का प्यार देख भावुक हुए यूजर्स
अपने ही माता-पिता के मर्डर केस में गिरफ्तार हुआ हॉलीवुड का ये फिल्ममेकर, लगे गंभीर आरोप
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
GUJCET 2026 Registration Begins: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रजिस्ट्रेशन gujcet.gseb.org पर शुरू, जानें फीस, पात्रता और पूरा प्रोसेस
सेलिना जेटली ने पति से मांगा 100 करोड़ का मुआवज़ा, हर महीने 10 लाख रुपये मेंटेनेंस की मांग की
U19 Asia Cup 2025: भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका सेमीफाइनल में, पाकिस्तान को अभी नहीं मिली एंट्री; देखें अंक तालिका, टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज
Stock Market Today: शेयर बाजार में आज गिरावट, Sensex 363 अंक लुढ़का, Nifty 26000 के नीचे
फोटो गैलरी
11 Photos
तनाव, डिप्रेशन और बेचैनी कम करने के लिए सबसे असरदार प्राणायाम, सिर्फ पांच मिनट करने से मिल सकते हैं लाभ
19 minutes agoDecember 16, 2025
11 Photos
स्ट्रेस से परेशान हैं? अपनाएं ये 10 डेली हैबिट्स, मन की बेचैनी और थकान होगी दूर
1 hour agoDecember 16, 2025
10 Photos
शैंपू से बाल हो रहे हैं खराब? घर पर बनाएं आयुर्वेदिक हेयर वॉश पाउडर, बिना केमिकल के होंगे साफ, घने-लंबे और मजबूत
17 hours agoDecember 15, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US