-
सादिक खान शुक्रवार को लंदन के पहले मुस्लिम मेयर बने हैं। कंजरवेटिव पार्टी के उम्मीदवार गोल्डस्मिथ को हराने वाले सादिक की जड़े भारत से भी जुड़ी हैं। विभाजन से पहले इनके दादा अविभाजित भारत में ही रहते थे। बंटवारे के वक्त वे पाकिस्तान चले गए। अगली स्लाइड्स में जानिए सादिक से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें… (Photo Source: Reuters)
-
सादिक का जन्म ब्रिटेन में ही हुआ है। 1970 में उनके जन्म से कुछ दिन पहले ही उनके माता-पिता पाकिस्तान से ब्रिटेन चले गए थे। (Photo Source: AP)
-
सादिक पाकिस्तानी मूल के हैं। उनके पिता पाकिस्तान में ड्राइवर थे। खान के सात भाई और एक बहन हैं। (Photo Source: Reuters)
वे टूटिंग में पले-बढ़े। 24 साल की उम्र तक उन्होंने बेहद गरीब हालात में जिंदगी जी। उनके पिता रेड बस चलाते थे। उनके एक भाई मोटर मैकेनिक हैं। (Photo Source: Reuters) -
उनकी शादी सॉलिसिटर सादिया अहमद से हुई है। दोनों की दो बेटियां हैं।(Photo Source: Reuters)
-
सादिक खान बॉक्सिंग सीख चुके हैं। लंदन मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं। वे 15 साल की उम्र से लेबर पार्टी के मेंबर हैं।(Photo Source: Reuters)
-
सादिक एक पूर्व मानवाधिकार वकील हैं और उसके बाद उन्होंने राजनीति में एंट्री मारी थी। वे 2005 से पूर्वी लंदन के टूटिंग से लेबर पार्टी के सांसद हैं, अब इन्हें सांसद का पद छोड़ने होगा। खान 2009 से 2010 के बीच पीएम गोर्डन ब्राउन की सरकार में ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर रह चुके हैं। (Photo Source: Reuters)
-
सादिक ने गोल्डस्मिथ को इस चुनाव में हराया है। इस जीत से आठ साल बाद ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक बार फिर लेबर शासन की वापसी हुई है।(Photo Source: Reuters)
-
वहीं उनके सामने ऑक्सफोर्ड में पढ़े गोल्डस्मिथ दिवंगत अरबपति सर जेम्स गोल्डस्मिथ के पुत्र और जेमिमा खान के भाई हैं। जेमिमा पाकिस्तान के क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की पूर्व पत्नी हैं। (Photo Source: Reuters)
