-
तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी शादी कर ली है। शुक्रवार (9 दिसंबर) को गुड़गांव के नॉटिंघम हिल्स फार्महाउस में उन्होंने प्रतिमा सिंह के साथ सात फेरे लिए। प्रतिमा बास्केटबॉल प्लेयर हैं और वाराणसी की रहने वाली हैं। दोनों ने 19 जून को सादे समारोह में सगाई की थी।
-
शादी में भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हुए। हालांकि उनकी पत्नी साक्षी और जीवा नजर नहीं आईं।
-
शादी के लिए ईशांत को भारतीय टीम से रिलीज किया गया था। टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है। ईशांत ने शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया था।
-
शादी में हाल ही में शादी करने वाले स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह और रेसलर योगेश्वर दत्त भी शामिल हुए।
-
शादी के दौरान प्रतिमा सिंह ने गोल्डन शेड का लहंगा पहन रखा था।
-
शादी के कार्यक्रम 4 दिसंबर को वाराणसी में पूजा के साथ शुरू हो गए थे।
-
ऐसा कहा जाता है कि इशांत और प्रतिमा दिल्ली के वसंत कुंज स्थित डीडीए स्पोर्ट्स कॉन्पलेक्स के पास ही बास्केटबॉल कोर्ट में मिला करते थे। 2011 में RIBA लीग में इशांत शर्मा चीफ गेस्ट बनकर आए थे तभी दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी।
-
ईशांत ने गोल्डन और मरून कलर की शेरवानी पहन रखी थी।
