• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • राशिफल
  • वायरल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • राशिफल
  • वायरल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. ipl 9 opening ceremony changes and surprise players

IPL 9 : बिना मैचे खेले हार्दिक पंड्या से भी महंगे हैं उनके भाई, जानें इस बार के सबसे बड़े सरप्राइज

IPL 9 का आगाज होने जा रहा है। इस बार आईपीएल में काफी आश्‍चर्यचकित कर देने वाले बदलाव देखने को मिलेंगे। इनमें एलईडी स्‍टंप, दर्शकों को थर्ड अंपायर बनने का मौका और दो नई टीमें शामिल हैं। वहीं कई बड़े खिलाड़ी नई टीमों में खेलते नजर आएंगे।

By: जनसत्ता ऑनलाइन
April 8, 2016 10:27 IST
हमें फॉलो करें
  • IPL 9, IPL 9 opening ceremony, indian premier league, IPL 9 surprises, ipl 2016 player auctions, irfan pathan, chris morris, mohit sharma, delhi daredevils, pawan negi, most-expensive player in IPL, mohit sharma, deepak hooda, karun nair, shane watson, carlos braithwate big surprise ipl auctions, krunaal pandya, murugan ashwin, cricket latest, ipl 9 news, IPL 9 schedule, आईपीएल 9, आईपीएल ओपनिंग, इंडियन प्रीमियर लीग
    1/13

    IPL 9 का आगाज होने जा रहा है। इस बार आईपीएल में काफी आश्‍चर्यचकित कर देने वाले बदलाव देखने को मिलेंगे। इनमें एलईडी स्‍टंप, दर्शकों को थर्ड अंपायर बनने का मौका और दो नई टीमें शामिल हैं। वहीं कई बड़े खिलाड़ी नई टीमों में खेलते नजर आएंगे। कई खिलाडि़यों को मिलने वाली रकम भी हैरान कर देने वाली है। ऑक्‍शन में ऑस्‍ट्रेलिया के शेन वॉट्सन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्‍हें 9.5 रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा। लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी नीलामी सभी को हैरान कर दिया। पवन नेगी, क्रिस मॉरिस, ईशान किशन, कृणाल पांडे, करुण नायर ऐसे ही कुछ नाम हैं। तो कई नाम ऐसे भी हैं, जो बदनसीब रहे।

  • 2/13

    ऑलराउंडर पवन नेगी सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे। 30 लाख के बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.5 करोड़ में खरीदा। नेगी के बाद युवराज सिंह का नंबर आता है, जो कि 7 करोड़ रुपए में बिके। नेगी चेन्‍न्‍ई सुपरकिंग्‍स के सदस्‍य थे। पुणे सुपरजायंटस भी उन्‍हें खरीदना चाहती थी लेकिन रकम बढ़ने के बाद उन्‍होंने नेगी को छोड़ दिया। नेगी को एशिया कप और वर्ल्‍ड टी20 की टीम में भी शामिल किया गया था। उन्‍होंने यूएई के खिलाफ अपना अंतरराष्‍ट्रीय डेब्‍यू किया।

  • 3/13

  • 4/13

    हरियाणा के रहने वाले और बड़ौदा की ओर से खेलने वाले दीपक हुड्डा को ऑक्‍शन में खासा फायदा हुआ। 10 लाख के बेस प्राइस वाले इस बल्‍लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा। हुड्डा राजस्‍थान रॉयल्‍स के सदस्‍य थे।

  • 5/13

    मुरुगन अश्विन तमिलनाडु के लेग स्पिनर हैंं। आईपीएल ऑक्‍शन में उनकी बेस प्राइज 10 लाख रुपये थी लेकिन पुणे सुपरजायंटस ने उन्‍हें 4.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। मुरुगन के बारे में लोगों को काफी कम जानकारी है। उन्‍हाेंने अभी तक केवल 6 टी20 मैच खेले हैं। अब पुणे के पास दो अश्विन है। एक रविचंद्रन अश्विन जो ऑफ स्पिनर हैं और दूसरे मुरुगन अश्विन वे लेग स्पिनर हैं।

  • 6/13

    इंग्‍लैंड के खिलाफ आखिरी ओवर में चार छक्‍के लगाकर वेस्‍ट इंडीज को वर्ल्‍ड टी20 चैंपियन बनाने वाले कार्लोस ब्रेथवेट पर भी आईपीएल ऑक्‍शन में खूब बोली लगी थी। दिल्‍ली ने उन्‍हें 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। जिस समय दिल्‍ली ने उन पर इतना बड़ा दांव लगाया था उस समय काफी सवाल उठे थे। लेकिन राहुल द्रविड़ ने ब्रेथवेट पर दांव लगाने के लिए बोला था।

  • 7/13

    कर्नाटक के बल्‍लेबाज करुण नायर बेस प्राइस से 40 गुना कीमत पर बिके। उनका बेस प्राइस 10 लाख था, जबकि उन्‍हें 4 करोड़ रुपए में दिल्‍ली डेयर डेविल्‍स ने खरीदा। नायर राजस्‍थान रॉयल्‍स के सदस्‍य थे। राहुल द्रविड़ उन पर काफी भरोसा करते हैं। अब दिल्‍ली के कोच भी राहुल द्रविड़ ही हैं।

  • 8/13

    दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को उनके बेस प्राइस से 14 गुना ज्‍यादा कीमत देकर दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स ने खरीदा। उन्‍होंने 50 लाख बेस प्राइस वाले क्रिस मॉरिस को 7 करोड़ रुपए में खरीदा। मॉरिस आईपीएल में पहले चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और फिर राजस्‍थान रॉयल्‍स के सदस्‍य रहें।

  • 9/13

    इंडिया अंडर-19 टीम के कप्‍तान और बल्‍लेबाज ईशान किशन के लिए भी यह ऑक्‍शन कुछ ज्‍यादा खास नहीं रहा। उनका बेस प्राइस 10 लाख था और उन्‍हें गुजरात लायंस ने 35 लाख रुपए में खरीद लिया। जबकि माना जा रहा था कि उन्‍हें मोटी रकम मिलेगी।

  • 10/13

    मोहित शर्मा का बेस प्राइस 1.5 करोड़ था, लेकिन उन्‍हें 6.5 करोड़ रुपए में किंग्‍स इलेवन पंजाब ने खरीद लिया। मोहित शर्मा चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के नियमित सदस्‍य थे। आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन के बाद ही उन्‍हें टीम इंडिया में जगह मिली थी।

  • 11/13

    सबसे ज्‍यादा बदनसीब इरफान पठान रहे। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था और उन्‍हें खरीदा भी 1 करोड़ रुपए में ही गया। वह भी दूसरी बार बोली में लाए जाने पर। इस बार राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की तरफ से खेलेंगे। इससे पहले वे आईपीएल में दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स, पंजाब और चेन्‍नई की ओर से खेल चुके हैं।

  • 12/13

    एलईडी स्‍टंप। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

  • 13/13

    नाथू सिंह राजस्‍थान के उभरते हुए तेज गेंदबाज है। वे पहली बार आईपीएल नीलामी के लिए शामिल हुए और मुंबई इंडियंस ने उन्‍हें 3.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया। उनकी बेस प्राइज 10 लाख रुपये थे। उन्‍होंने अपनी रफ्तार से गौतम गंभीर से लेकर ग्‍लेन मैक्‍ग्राथ तक को प्रभावित किया। अपने पहले ही मैच में उन्‍होंने 7 विकेट लिए थे।

TOPICS
Chris Morris
Deepak Hooda
Indian Premier League
irfan pathan
Karun Nair
Mohit Sharma
PL 9
Shane Watson
+ 4 More
अपडेट
तेजस्वी को सीएम फेस घोषित कर महागठबंधन में सीटों की अड़चन दूर करेगी कांग्रेस? इन सीटों पर ‘दोस्ताना लड़ाई’ से खड़ी हुई मुश्किल
मेहुल चोकसी की भारत वापसी की उम्मीदों से लेकर तेजस्वी यादव के चुनावी वादों तक, पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
‘मेरा भी अंतिम संस्कार…’, असरानी के निधन के बाद अन्नू कपूर ने कही बड़ी बात, बोले- मैं इस दुनिया में बोझ बनकर नहीं जीना चाहता
Bhai Dooj Wishes 2025 LIVE: भाई दिल के लिए एक उपहार है, आत्मा के लिए एक दोस्त… इस तरह के छोटे-प्यारे संदेशों के जरिए दें भाई दूज की शुभकामनाएं
हरियाणा: पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें नियमों का उल्लंघन करने पर लगता है कितना मुआवजा
‘कितने ऑलराउंडर चाहिए, गेंदबाजी पर भी थोड़ा ध्यान दो यार…, अश्विन की कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग
क्या सरफराज खान को ‘खान’ सरनेम की वजह से नहीं चुना गया? गौतम गंभीर पर तंज; शमा मोहम्मद के बयान से मचा हंगामा
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘इसका स्क्रीनटाइम कम करो’, मुनव्वर फारुकी, आशीष ने फराह खान को दी चेतावनी, बोले- वो काम हड़प सकता है
इंडिगो की फ्लाइट में बीच सफर में लीक होने लगा फ्यूल, वाराणसी एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को पारी से हराया; 12 साल बाद घर में जीता टेस्ट मैच, खत्म किया 24 साल का सूखा
‘भारत में निष्पक्ष सुनवाई न मिलने का कोई खतरा नहीं…’, बेल्जियम की कोर्ट ने भगोड़े मेहुल चोकसी को दिया झटका
फोटो गैलरी
9 Photos
घर में पक्षियों का घोंसला बनना क्या देता है शुभ संकेत या बढ़ाता है दुर्भाग्य? जानिए यहां
9 hours agoOctober 22, 2025
8 Photos
अध्यात्म का 5-7-5 नियम, मन को शांत करने और सुखी जीवन का है सबसे सरल तरीका
9 hours agoOctober 22, 2025
8 Photos
सावधान! क्या आप भी डालते हैं कान में तेल? हो सकती है परमानेंट हियरिंग डिसेबिलिटी
9 hours agoOctober 22, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US