• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. sports gallery
  4. india vs new zealand these 2 indian origin players of new zealand will play against team india one is a fan of sidhu musewala

IND Vs NZ: टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगे ये 2 ‘भारतीय’ क्रिकेटर्स, एक है सिद्धू मूसेवाला का जबरा फैन

India Vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होने वाले मैच में न्यूजीलैंड के दो भारतीय मूल के खिलाड़ी ईश सोढ़ी और रचिन रविंद्र भी खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों ने अब तक अपने करियर में शानदार प्रदर्शन किया है।

By: Archana Keshri
Updated: October 22, 2023 11:02 IST
हमें फॉलो करें
  • team india
    1/10

    Ind Vs NZ, World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। यह मैच दोपहर 2 बजे हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने अब तक अपने सभी चार मैच जीते हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण न्यूजीलैंड इस लिस्ट में नंबर-1 और भारत नंबर-2 पर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि न्यूजीलैंड टीम में दो खिलाड़ी ऐसे हैं जो भारतीय मूल के हैं।

  • 2/10

    ये दोनों खिलाड़ी आज भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम की ओर से खेलेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों ने अब तक अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों के नाम ईश सोढ़ी और रचिन रविंद्र हैं जो भारतीय मूल के हैं और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं।

  • 3/10

    पहले बात करते हैं ईश सोढ़ी के बारे में। उनका पूरा नाम इंदरबीर सिंह सोढ़ी है। ईश का जन्म 31 अक्टूबर 1992 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उनके जन्म के बाद उनके माता-पिता न्यूजीलैंड के साउथ ऑकलैंड में बस गए थे।

  • 4/10

    30 साल के सोढ़ी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत साउथ ऑकलैंड से की थी। साल 2013 में उन्हें न्यूजीलैंड टेस्ट टीम में जगह मिली।

  • 5/10

    सोढ़ी न्यूजीलैंड के बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। उनके करियर का अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन में 10 ओवर में 39 रन देकर 6 विकेट लिया है।
    (यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड या भारत, जानिए किस टीम की है सबसे ज्यादा सैलरी)

  • 6/10

    ईश सोढ़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में अपनी पहचान क्रिकेटर के अलावा एक रैपर के रूप में भी दी है। वह दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवला और हिप-हॉप म्यूजिक के फैन हैं।

  • 7/10

    वहीं बात करें रचिन रविंद्र की तो उनका जन्म 18 नवंबर 1999 को वेलिंग्टन में हुआ था। उनके पिता कृष्णमूर्ति एक सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट हैं। वह न्यूजीलैंड जाने से पहले बैंगलोर के क्लब क्रिकेट में खेल चुके हैं।

  • 8/10

    बताया जाता है कि रचिन के पिता सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के फैन हैं इसलिए उन्होंने अपने बेटे का नाम राहुल के ‘र’ और सचिन के ‘चिन’ को मिलाकर रखा है।

  • 9/10

    रचिन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत वेलिंग्टन से की थी। वह 2016 और 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 23 साल के रचिन एक ऑलराउंटर खिलाड़ी हैं।

  • 10/10

    रचिन ने 82 गेंदों पर शतक लगाकर अपने करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन दिया है। वह वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।
    (Photos Source: ESPNcricinfo)
    (यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा से सचिन तेंदुलकर तक, AI ने बताया अगर क्रिकेटर नहीं होते ये खिलाड़ी तो करते ये काम)

TOPICS
ind vs nz
India vs New Zealand
अपडेट
दुनिया मेरे आगे: क्या मनुष्य अपनी संवेदना खोता जा रहा है?
डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को बताया वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति, सोशल मीडिया पर जारी की तस्वीर
वैभव-आयुष होंगे एक्शन में, U19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लीग मैचों का शेड्यूल; इतने बजे से शुरू होंगे मुकाबले
SIR के तहत पूर्व नेवी चीफ को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, पहचान के लिए मांगे अतिरिक्त दस्तावेज
Golden Globe 2026: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर पति निक जोनस की टाई ठीक करते दिखीं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो वायरल
Exclusive: भारतीय सेना में बनाए जाएंगे बैटल ग्रुप, इन सुविधाओं से होंगे लैस
ईरान में उग्र विरोध प्रदर्शन कुचलने की कोशिश में 538 की मौत; अमेरिका को दी बड़ी धमकी
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
रोहित शर्मा बने नंबर 1, वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा इतने 6 उनके नाम; टूटा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड
The Raja Saab Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई प्रभास की ‘द राजा साब’, रविवार को किया इतना कलेक्शन
कस्टमर ने सेलिब्रेट किया डिलीवरी एजेंट का जन्मदिन, जिस केक की डिलीवरी करने गया उसे ही काटकर रह गया हैरान, देखें Viral Video
घर पर बनाएं चटपटी अरबी मसाला, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
फोटो गैलरी
8 Photos
इन फिल्मों को देखने के बाद कहेंगे काश नहीं देखी होती, दिमाग पर छोड़ती हैं ऐसा असर दोबारा देखने की नहीं जुटा पाएंगे हिम्मत
3 days agoJanuary 9, 2026
8 Photos
बात-बात पर बच्चों डांटते हैं तो संभल जाएं? सेहत और दिमाग पर पड़ता है ये असर
3 days agoJanuary 9, 2026
11 Photos
सोना, तांबा और यूरेनियम के अलावा और क्या-क्या उगलती है ईरान की धरती, इन खनिजों का है भंडार
3 days agoJanuary 9, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US