-
स्टार फुटबॉलर और अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान लियोनेल मेसी GOAT इवेंट के दौरान भारत के तीन दिवसीय दौरे पर है जो आज खत्म हो रहा है। शनिवार को कोलकाता में उनके दौरे की शुरुआत हुई थी। रविवार को मुंबई में कार्यक्रम का आयोजन किया है जहां वह सचिन तेंदुर से लेकर सुनील छेत्री जैसे खिलाड़ियों के साथ मिलें। (Photo: Source: Leo Messi/FB)
-
लियोनेल मेसी जिस विमान से भारत आए हैं उसकी भी खूब चर्चा हो रही है। यह विमान कई लग्जरी सुविधाओं से लैस है और इसकी कीमत काफी ज्यादा है। आइए जानते हैं इसके बारे में: (Photo: Source: Leo Messi/FB)
-
लियोनेल मेसी के प्राइवेट जेट का नाम गल्फस्ट्रीम GV है। इसे दुनिया के सबसे लग्जरी जेट्स में गिना जाता है। (Photo: Source: vidajets/Insta)
-
गल्फस्ट्रीम GV जेट में 14 आरामदायक झुकने वाली सीटें हैं। इसके साथ ही इसमें 6 बेड और दो बाथरूम और एक किचन भी है। (Photo: Source: vidajets/Insta)
-
गल्फस्ट्रीम GV जेट की कीमत करीब 1. 5 करोड़ रुपये (लगभग 135 करोड़ रुपये) है। इस जेट के पिछले हिस्से पर मेसी की जर्सी नंबर 10 बना हुआ है। (Photo: Source: vidajets/Insta)
-
वहीं, मेस्सी के गल्फस्ट्रीम GV जेट की सीढ़ियों पर उनकी पत्नी और बच्चों के नाम के अक्षर लिखे हुए हैं। (Photo: Source: vidajets/Insta)
-
गल्फस्ट्रीम GV विमान 51,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है। इसके साथ ही 550 मील प्रति घंटे से भी अधिक की गति से यह उड़ान भर सकता है। (Photo: Source: vidajets/Insta) मैदान पर कैसे फैली अराजकता? मैस्सी के आने पर कोलकाता में बवाल ने खोली व्यवस्था की पोल