-
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हिटमैन यानी रोहित शर्मा आज 38 साल के हो चुके हैं। रोहित शर्मा अपनी दमदार बल्लेबाजी और आइकॉनिक रिकॉर्ड्स के साथ ही शानदार लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। (Photo: Rohit Sharma/FB)
-
रोहित शर्मा के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके परिवार में कौन-कौन हैं और उनके भाई कौन सा व्यापार करते हैं। (Photo: Rohit Sharma/FB)
-
रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित बंसोड़ में एक तेलुगु-मराठी भाषी परिवार में हुआ था। (Photo: Rohit Sharma/FB)
-
दरअसल, रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा शर्मा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से हैं और उनके पिता गुरुनाथ शर्मा महाराष्ट्र से हैं। (Photo: Rohit Sharma/FB)
-
ये बहुत ही कम लोगों को पता है कि रोहित शर्मा का बचपन काफी मुश्किलों से भरा रहा है। उनके पिता एक ट्रांसपोर्ट फर्म के गोदाम में केयरटेकर का काम करते थे। (Photo: Rohit Sharma/FB)
-
रोहित शर्मा के पिता की आय इतनी कम थी कि उनका पालन-पोषण उनके दादा-दादी और चाचा ने किया। बचपन से ही रोहित शर्मा अपनी दादा-दादी और चाचाओं के साथ बोरीवली में रहे। (Photo: Rohit Sharma/FB)
-
रोहित शर्मा सप्ताह में एक बार अपने माता-पिता से मिलने जाते थे जो डोंबिवली में एक कमरे के घर में रहते थे। (Photo: Rohit Sharma/FB)
-
रोहित शर्मा का क्रिकेट कैंप में एडमिशन उनके चाचा ने साल 1999 में करवाई थी। जहां उन्हें कोच दिनेश लाड मिले। रोहित शर्मा की रुचि को देखते हुए कोच ने उन्हें स्कूल बदलकर स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में जाने के लिए कहा जहां लाड कोच थे और क्रिकेट की सुविधाएं शर्मा के पुराने स्कूल से बेहतर थीं। (Photo: Rohit Sharma/FB)
-
अपने एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा ने बताया था कि, उन्होंने कोच दिनेश लाड से कहा कि, ‘मैं इसे वहन नहीं कर सकता, लेकिन उन्होंने मुझे छात्रवृत्ति दिलवाई। इसलिए चार साल तक मैंने एक पैसा भी नहीं दिया और अपने क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया। (Photo: Rohit Sharma/FB)
-
रोहित शर्मा के एक भाई भी हैं जिनका नाम विशाल शर्मा है जो लाइमलाइट से दूर रहते हैं। विशाल बिजनेस डेवलपमेंट का काम करते हैं और क्रिकिंगडम क्रिकेट एकेडमी चला रहे हैं। (Photo: Rohit Sharma/FB)
-
हालांकि, इस क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत रोहित शर्मा ने की थी। इस एकेडमी का सारा कामकाज, ऑपरेशंस और अलग-अलग शहरों में लॉन्च की जिम्मेदारी विशाल शर्मा को है। कुछ समय पहले विशाल शर्मा ने इसका एक एकेडमी इंडोनेशिया में भी शुरु किया था। (Photo: Rohit Sharma/FB)
-
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। एक बेटा जिसका नाम अहान और एक बेटी हैं जिसका नाम समायरा है। (Photo: Rohit Sharma/FB) Virat kohli के आसपास भी नहीं है रोहित शर्मा, इतनी है दोनों की संपत्ति