-
फॉर्मूला वन के पूर्व बॉस बर्नी एक्लेस्टोन 89 साल की उम्र में चौथी बार पिता बन गए। उनकी 44 साल की पत्नी फैबियाना फ्लॉसी ने बेटे ऐस को जन्म दिया।बर्नी एकलेस्टोन ने तीन बार शादी रचाई। वह पहले से ही पांच बच्चों के नाना हैं। वह पहली बार बेटे के पिता बने हैं। उनकी दो पत्नियों से 3 बेटियां पहले से ही हैं।
-
बर्नी की पहली पत्नी इवी बेमफोर्ड से एक बेटी थी डेबोराह। वो अब पांच बच्चों की मां बन चुकी है।
-
एकलेस्टोन ने दूसरी शादी मॉडल स्लेविका से रचाई जो उम्र में उनसे 28 साल छोटी थी। पिछली दो शादियों से उन्हें दो बेटियां तमारा और पेट्रा हुई।
-
एकलेस्टोन एक जमाने में कार सेल्समैन थे। इसके बाद वे धीरे-धीरे फॉर्मूला-1 से जुड़े। उन्होंने इस खेल को पूरी तरह बदल दिया। इसे करोड़ों के बिजनेस के रूप में खड़ा किया।
-
एकलेस्टोन ने 1972 में अपनी टीम बनाई थी। वे इसके साथ एफ-वन के टीवी कॉन्ट्रैक्ट भी डील करने लगे थे। वे इस समय खेल की दुनिया में सबसे ताकतवर व्यक्ति माने जाते हैं।
-
एकलेस्टोन की गिनती ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े अमीर में होती है। फोर्ब्स ने उन्हें 2011 में ब्रिटेन का चौथा सबसे अमीर कारोबारी घोषित किया था।
-
एक्लेस्टोन का जन्म 1930 में सफोल्क में एक मछुआरे के घर में हुआ था। उनका बचपन मछली पकड़ने में बीता था।
-
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद उन्होंने पहली बार गैस की शुद्धता का परीक्षण करने वाली कंपनी में नौकरी की। मोटरस्पोर्ट में उनकी एंट्री मोटरसाइकिलों के लिए स्पेयर पार्ट्स के कारोबार के सिलसिले में हुई थी।
