30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होने वाले विश्वकप के लिए सभी टीमों ने कमर कास ली हैं। ये विश्वकप लीग विश्वकप होगा इसमें कोई पूल नहीं होगा। सभी 10 टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी और टॉप चार टीमें सेमीफइनल खेलेंगी। इस से पहले 1992 में ऐसा विश्वकप खेला गया था। 2015 में खेला गया पिछले विश्वकप ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। इस विश्वकप में ढेरों ऐसे रिकॉर्ड बने थे जो पहले कभी नहीं बने। जहां एक तरफ विश्वकप में पहली बार दोहरा शतक लगा वहीं कुमार संगकारा लगातार चार शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। आइए नज़र डालते हैं इन कीर्तिमानों पर – -
टिम साउदी ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी तेज गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए 7 विकेट चटकाए थे। ये विश्वकप के इतिहास का तीसरा सबसे अच्छा स्पेल था। उन्होंने 14 रन देकर 7 विकेट लिए थे।
37 साल के श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने अपना आखिरी विश्वकप खेलते हुए लगातार चार शतक लगाए। संगकारा ने इस विश्वकप में 7 पारियों में 108.20 के औसत से 541 रन बनाए। -
वेस्ट इंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ विश्वकप के इतिहास का पहला दोहरा शतक लगाया। गेल ने ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 147 गेंदों में 16 छक्के और 10 चौकों की मदद से 215 रन बनाए।
-
गेल के अलावा न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने भी दोहरा शतक लगाया था। गप्टिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 147 गेंदों में 11 छक्के और 24 चौकों की मदद से 237 रन ठोके थे। ये वर्ल्डकप में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।
चोकर्स के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका इस विश्वकप में एक बार फिर चोक हो गई। सेमीफइनल मुकाबले में बारिश की वजह से मैच 43 ओवर का हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड के सामने 282 का लक्ष्य रखा। ब्रैंडन मैक्कुलम की अच्छी शुरुआत के बाद न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। ऐसा लग रहा था की दक्षिण अफ्रीका इस बार फाइनल में पहुंच जाएगा। लेकिन ग्रांट इलियट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए डेल स्टेन के आखिरी ओवर में 11 रन बनकर न्यूज़ीलैंड को फाइनल पंहुचा दिया।