-
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी ओवर में चार गेंद में लगातार चार छक्के जड़कर वेस्ट इंडीज को टी20 वर्ल्ड कप जीताने वाले कार्लोस ब्रेथवेट का नाम अभी सबकी जुबान पर हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले बहुत कम लोग उनके बारे में जानते थे। वर्ल्ड टी20 के फाइनल में ब्रेथवेट ने बेन स्टोक्स की गेंदों पर छक्के उड़ाए। उन्होंने 10 गेंद में 34 रन बनाए। साथ ही उन्होंने तीन विकेट भी लिए। लेकिन ब्रेथवेट अपने साथियों और टीम में काफी लोकप्रिय हैं। 27 साल के ब्रेथवेट की खुद की ट्राइडेंट नाम की बैट कंपनी हैं। वे अपनी कंपनी के बल्ले से ही खेलते हैं। (Photo: AP)
-
ब्रेथवेट ने अपने पहले ही फर्स्ट क्लास मैच में 90 रन देकर 7 विकेट झटके थे। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका डेब्यू पर्सनल समस्याओं से ग्रस्त रहा। जिस समय उन्होंने डेब्यू किया उस समय उनकी मां कैसर से जूझ रहीं थीं। जिस समय में वे टीम के साथ खेल रहे थे उस समय उनकी मां की कीमोथैरेपी चल रही थी। इस दौरान ब्रेथवेट ने अपना सिर मुंडा लिया और तस्वीर मां को भेजी। उन्होंने बताया कि इसके जरिए मैं मां को बताना चाहता था कि मैं उनके साथ हूं। अकेले में मैं रोता रहता था। लेकिन मां ने हिम्मत नहीं छोड़ी। वह मुस्कुराती रहती थी। (Photo: Twitter)
-
ब्रेथवेट ने 2011 में वनडे और टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। हालांकि उन्होंने पांच साल में केवल सात वनडे और आठ टी20 मुकाबले ही खेले हैं। मशहूर पॉप सिंगर रिहाना उनकी क्लासमेट थी। यह बात काफी कम लोगों को पता है। ब्रेथवेट और रिहाना कक्षा एक से चार तक साथ ही पढ़े थे।
-
ब्रेथवेट राहुल द्रविड़ और केविन पीटरसन को अपना आदर्श मानते हैं। वे बताते हैं कि यह हास्यास्पद लगे लेकिन शुरुअाती दिनों में मैं रक्षात्मक बल्लेबाज थे। मैं ज्यादा से ज्यादा गेंदें खेलता था। राहुल द्रविड़ मेरे आदर्श थे। समय बदलने के साथ मेरे खेलने के तरीके में भी बदलाव आया। मेरे खेलने का तरीका केविन पीटरसन की तरह हो गया है।
-
आईपीएल 9 में ब्रेथवेट दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलेंगे। इसी साल हुए ऑक्शन में दिलली ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। नीलामी के दौरान दिल्ली और कोलकाता के बीच मुकाबला हुआ था। कार्लोस ब्रेथवेट आयरलैंड में भी क्रिकेट खेल चुके हैं। वे लीसेस्टर क्लब की ओर से खेलते थे। आयरिश क्लब के उनके साथी बताते हैं कि यहां पर भी वे उसी तरह से खेलते थे जिस तरह से उन्होंने बेन स्टोक्स को पीटा। (Photo: AP)
-
वर्ल्ड टी20 के फाइनल में आखिरी ओवर के बारे में ब्रेथवेट ने बताया कि मार्लोन सेम्युअल्स ने उन्हें हर गेंद को मारने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि मार्लोन मेरे पास आए। वे बोले कि बैट को जितनी तेजी से घूमा सकते हो तो उतना तेज गेंद को मारने के लिए घुमाओ। मैं दौड़ने के लिए तैयार हूं। उन्होंने बताया कि बेन स्टोक्स के लिए वे दुखी हैं। लेकिन क्रिकेट बहुत निर्दय खेल हैं। (Photo: AP)