भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को प्रिंस ऑफ कोलकाता से भी पहचाना जाता है। कई लोग उन्हें बंगाल का टाइगर भी बोलते हैं। गांगुली का बचपन एक शाही परिवार में बीता है। गांगुली का जन्म कोलकाता के बिजनेसमैन चंडीदास और निरूपा गांगुली के घर हुआ था। उनके पिता कोलकाता में सफल छपाई का व्यवसाय चलते थे और जो शहर के सबसे रईस व्यक्तियों में से एक थे। क्रिकेट में आने के बाद वे न सिर्फ कोलकाता बल्कि दुनियाभर में एक मशहूर हस्ती बन गए हैं। क्रिकेट के मैदान से अब वे बीसीसीआई की कमान संभाले हुए हैं। बहुत कम लोगों को गांगुली जैसी लाइफस्टाइल नसीब होती है। यह उनकी खुशकिस्मती है कि आज भी उन पर ईश्वर मेहरबान हैं। इन दिनों गांगुली का नाम आईसीसी चैयरमैन के पद की होड़ में शुमार है। बहरहाल, यहां हम सौरव गांगुली की लाइफ स्टाइल को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इसमें सबसे पहले हम आपको गांगुली के आलीशान बंगले से रूबरू कराते हैं। देखिए कैसा दिखता है गांगुली का आशियाना। गांगुली ने एशियन पेंट्स सीजन 2 के जरिए अपने घर की झलक दिखलाई थी। उन्होंने लोगों को अपने घर की तमाम खूबियां बताई हैं। गांगुली कहते हैं कि उनका घर वो जगह है, जहां पर आकर उन्हें काफी प्रसन्नता होती है। दिलचस्प ये है कि आज भी गांगुली उस घर में रहते हैं जहां उनका बचपन बीता और इसी घर में अब भी सुकून के पल जीते हैं। -
गांगुली का परिवार पिछले 64 साल से इसी शाही बंगले में रह रहा है। इसी घर को गांगुली नए-नए तरीके रंगवाते और इंटीरियर कराते रहते हैं। गांगुली कहते हैं कि उनका घर उनके लिए बहुत खास है, लेकिन उससे भी खास घर में रहने वाले लोग हैं, जिन्होंने अपनी खुशियों से इसे भर दिया है।
गांगुली का कहना है कि लाइफस्टाइल में वह सबसे ज्यादा पैसा अपने घर पर ही खर्चते हैं। इसके साथ ही वह अपने घर को हमेशा साफ-सुथरा देखना पसंद करते हैं। गांगुली के घर में 48 कमरे हैं। एक रूप में उन्होंने क्रिकेट से जुड़ी तमाम यादों को संजोया है जिन्हें देख वे खुद पर गौरवान्वित महसूस करते हैं। तस्वीर में आप गांगुली क्रिकेट करियर में मिलीं तमाम ट्रॉफियों घर में सुसज्जित देख सकते हैं। गांगुली के घर का यह सिटिंग एरिया है। यहां पर बैठकर वह अपने दोस्तों और मेहमानों से बातचीत करना पसंद करते हैं। सौरव गांगुली ने कभी भी इस घर को छोड़कर कहीं और रहने के बारे में नहीं सोचा। इस घर में 50 लोगों के रहने की सुविधा है। -
यह गांगुली के घर का डायनिंग टेबल है। यहां पर उनकी मां सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, आमिर खान और वीवीएस लक्ष्मण जैसे कई खिलाड़ियों को खाना परोस चुकी हैं।
गांगुली यहां पर बैठकर प्रत्येक सुबह न्यूजपेपर पढ़ते हैं। वह आज भी सबसे पहले खेल समाचार के पन्नों को पलटते हैं। गांगुली के मुताबिक, उन्हें घर में सूर्य की रोशनी का आना काफी अच्छा लगता है। इससे उन्हें ताजगी मिलती है। -
घर का इंटीरियर भी कमाल का है।
