-
भारत की पहचान सिर्फ इसकी संस्कृति, परंपराओं और विविधता से ही नहीं है, बल्कि इसके अद्भुत आविष्कारों और खोजों से भी है। प्राचीन काल से ही भारत ज्ञान, विज्ञान, गणित और चिकित्सा का केंद्र रहा है। (Photo Source: Unsplash)
-
हजारों साल पहले यहां हुए कई आविष्कार और खोजें आज भी हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्राचीन भारतीय आविष्कारों के बारे में, जो आज भी मॉडर्न लाइफ में उतने ही फेमस हैं। (Photo Source: Unsplash)
-
शतरंज (Chess)
शतरंज, जिसे संस्कृत में चतुरंग कहा जाता था, लगभग 1500 साल पहले भारत में विकसित हुआ। यह खेल मूल रूप से युद्धनीति और रणनीति का प्रतीक माना जाता था, जिसमें पैदल सेना, घुड़सवार, हाथी और रथ जैसे चार हिस्से शामिल थे। (Photo Source: Pexels) -
समय के साथ यह खेल दुनिया भर में लोकप्रिय हुआ और आज यह विश्व स्तर पर खेला जाने वाला सबसे आइकॉनिक ब्रेन गेम है। (Photo Source: Pexels)
-
योग (Yoga)
योग की उत्पत्ति लगभग 5000 वर्ष पहले सिंधु-सरस्वती सभ्यता में हुई थी। यह सिर्फ शारीरिक आसनों का अभ्यास ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक अनुशासन का माध्यम भी है। (Photo Source: Pexels) -
आज योग पूरी दुनिया में स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए अपनाया जा रहा है और इसे भारत की सबसे बड़ी धरोहरों में गिना जाता है। (Photo Source: Pexels)
-
प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery)
आज हम प्लास्टिक सर्जरी को आधुनिक चिकित्सा का हिस्सा मानते हैं, लेकिन इसके मूल स्रोत प्राचीन भारत में मिलते हैं। (Photo Source: Unsplash) -
आयुर्वेदाचार्य सुश्रुत ने लगभग 1000 ईसा पूर्व अपनी प्रसिद्ध रचना सुश्रुत संहिता में नाक और चेहरे की रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी का विस्तार से वर्णन किया था। यह उस समय की एडवांस्ड मेडिकल प्रैक्टिस का अद्भुत उदाहरण है। (Photo Source: Unsplash)
-
कपास की खेती (Cotton Cultivation)
कपास की खेती सबसे पहले भारत में लगभग 7000 वर्ष पूर्व शुरू हुई थी। कपास से बने वस्त्र प्राचीन भारत में ही तैयार किए जाते थे और यही वजह है कि भारत को वस्त्र निर्माण की जननी भी कहा जाता है। (Photo Source: Pexels) -
आज भी कपास दुनिया का सबसे लोकप्रिय कपड़ा है और भारत इसका दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। (Photo Source: Pexels)
-
आयुर्वेद (Ayurveda)
आयुर्वेद, जिसे जीवन विज्ञान कहा जाता है, प्राचीन भारत की सबसे अनमोल धरोहरों में से एक है। इसकी शुरुआत सिंधु घाटी सभ्यता में हुई थी। (Photo Source: Unsplash) -
आज भी आयुर्वेदिक चिकित्सा पूरी दुनिया में लोकप्रिय है और मॉडर्न मेडिकल प्रैक्टिस के साथ मिलकर लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में योगदान दे रही है। (Photo Source: Unsplash)
(यह भी पढ़ें: सुबह की सही शुरुआत करें इन 8 इंडियन ब्रेकफास्ट के साथ, हेल्थ और फिटनेस के लिए हैं परफेक्ट)