
क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में टी20 सबसे रोमांचक माना जाता है। इसमें खिलाड़ी कम से कम गेंदों में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करते हैं। मौजूदा वक्त में टी20 फॉर्मेट में एक से बढ़कर एक शानदार खिलाड़ी देखने को मिलते हैं। टी20 फॉर्मेट की वजह से खिलाड़ियों के खेलने का तरीका पूरी तरह से बदल गया है। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो काफी आक्रामक होकर खेलते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन धुंआधार खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने 20 से भी कम गेंदों में अर्धशतक लगाया है। 
युवराज सिंह- अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह केनाम पर दर्ज है। इस लिस्ट में वो पहले नंबर पर आते हैं। उन्होंने महज 12 गेंदों में ये कारनामा कर दिखाया था। इसी मैच के दौरान उन्होंने 6 बॉल में 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था। (Image: Instagram) 
कॉलिन मुनरो- इस लिसेट में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो आते हैं। मुनरो महज 14 गेंदों में ही अर्धशतक बना लिया था। 
शाई हॉप- इस लिस्ट में तीसरे नंबर शाई हॉप काबिज हैं। उन्होंने ये कारनामा महज 17 गेंदों में कर दिखाया था। (Image:Instagram) 
क्रिस गेल- इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम भी शुमार है। उन्होंने ये कारनामा महज 17 गेंदों में कर दिखाया था। (Image: Indian Express Archieve) 
पॉल स्टिरलिंग- आयरलैंड के धाकर बल्लेबाज पॉल स्टिरलिंग के नाम भी ये रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने भी 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। (Image:PTI)