-

कहा जाता है कि भारत में हर तीन कोस पर पानी का स्वाद और हर चार कोस पर भाषा या बोली बदल जाती है। भारत में हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल, गुजराती इत्यादि भाषाएं बोली जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक भाषाएं किस देश में बोली जाती हैं। दरअसल, Ethnologue ने साल 2025 में उन देशों की लिस्ट जारी की है जहां सबसे अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। (Photo Source: Pexels) दुनिया के 10 फैमिली-फ्रेंडली देश, परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं
-
1- पापुआ न्यू गिनी
पूरी दुनिया में अगर सबसे अधिक भाषाएं कहां बोली जाती हैं तो वह है पापुआ न्यू गिनी। यहां पर सैकड़ों आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं जिनकी अपनी-अपनी भाषाएं हैं। यहां 841 भाषाएं बोली जाती हैं। (Photo Source: Pexels) -
2- इंडोनेशिया
हजारों द्वीपों वाला देश इंडोनेशिया भाषाई विविधता में दूसरे स्थान पर है। यहां जावानीज, सुंदानीज और बाली जैसी प्रमुख भाषाओं के साथ 721 स्थानीय भाषाएं बोली जाती हैं। (Photo Source: Pexels) -
3- नाइजीरिया
नाइजीरिया की हौसा, योरूबा और इग्बो जैसी प्रमुख भाषाएं हैं। यहां पर कुल 538 भाषाएं बोली जाती हैं। (Photo Source: Pexels) इतनी भाषाएं भारत में भी नहीं! जानिए उस देश के बारे में जहां बोली जाती हैं 800 से अधिक भाषाएं -
4- भारत
दुनिया में सबसे अधिक भाषाएं बोले जाने वाले देशों की लिस्ट में भारत चौथे स्थान पर है। हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी जैसी प्रमुख भाषाओं के साथ यहां पर 459 भाषाएं बोली जाती हैं। (Photo Source: Pexels) -
5- संयुक्त राज्य अमेरिका
अमेरिका में बड़ी संख्या में प्रवासी आबादी रहती है जिसके चलते यहां अंग्रेजी के अलावा स्पैनिश और चीनी के साथ ही 365 भाषाएं बोली जाती हैं। (Photo Source: Pexels) -
6- ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में कुल 320 भाषाएं बोली जाती हैं। यहां पर आदिवासी समुदायों की भाषाओं की संख्या काफी अधिक है। (Photo Source: Pexels) 2025 में गूगल पर लोगों ने सबसे अधिक सर्च किया Pookie का मतलब, किसके लिए करते हैं इस्तेमाल -
7- चीन
चीन में 308 भाषाएं बोली जाती हैं। चीन में मंदारिन सबसे प्रमुख भाषा है। इसके अलावा कैंटोनीज, हक्का और कई जनजातीय भाषाएं बोली जाती हैं। (Photo Source: Pexels) -
8- मेक्सिको
मेक्सिको में सबसे अधिक लोग स्पेनिश बोलते हैं। इसके अलावा नहुआत्ल, माया और अन्य स्वदेशी भाषाएं भी प्रचलित हैं। यहां पर बोली जाने वाली कुल 304 भाषाएं हैं। (Photo Source: Pexels) -
9- कैमरून
कैमरून को ‘अफ्रीका इन मिनिएचर’ भी कहा जाता है। यहां पर 281 भाषाएं बोली जाती हैं। लेकिन इसमें सबसे अधिक फ्रेंच और अंग्रेजी बोलने वालों की संख्या है। (Photo Source: Pexels) -
10- ब्राजील
दुनिया में सबसे अधिक भाषाएं बोली जाने वाले देशों की लिस्ट में ब्राजील 10वें स्थान पर है। यहां की मुख्य भाषा पुर्तगाली है। ब्राजील में 240 भाषाएं बोली जाती हैं। दरअसल, यहां पर कई आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं और हर एक की अपनी भाषा है। (Photo Source: Pexels) 2025: दुनिया के 30 सबसे कम खुशहाल देश, यहां देखें पूरी लिस्ट