-
देश की राजधानी दिल्ली में दो दिनों की बारिश से बाढ़ का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। हथिनीकुंड बैराज पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बहने लगी है। (Photos by Tashi Tobgyal/ Indian Express)
-
यमुना का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका जताई जा रही है। (Photos by Tashi Tobgyal/ Indian Express)
-
माना जा रहा है कि तेज बारिश की वजह से यमुना अपना विकराल रूप दिखा सकती है। (Photos by Tashi Tobgyal/ Indian Express)
-
बता दें, यमुना किनारे काफी किसान खेती करते हैं, उनमे से ज्यादातर खेतों में ही झुग्गी डालकर रहते हैं। (Photos by Tashi Tobgyal/ Indian Express)
-
ऐसे में इन लोगों को अलर्ट करके उनसे सुरक्षित जगह पर जाने की अपील भी की जा रही है। (Photos by Tashi Tobgyal/ Indian Express)
-
यमुना में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले किसान और मजदूर ऊपरी इलाकों में सड़क के किनारे जाने को मजबूर हैं। (Photos by Tashi Tobgyal/ Indian Express)
-
इसके साथ ही वहां से धीरे-धीरे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। (Photos by Tashi Tobgyal/ Indian Express)
-
बुधवार को यमुना पुश्ता के निचले इलाकों के निवासी अपना सामान लेकर मयूर विहार के पास सड़क के किनारे आश्रय लेते नजर आए। (Photos by Tashi Tobgyal/ Indian Express)
-
यमुना किनारे के खेतों में काफी ज्यादा पानी आ गया है इसलिए ये लोग अपना बोरिया बिस्तर, सामान और जानवरों को लेकर बाहर निकल रहे हैं। (Photos by Tashi Tobgyal/ Indian Express)
-
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है लोग अपने सामान के साथ-साथ बेजुबान जानवरों को भी बाढ़ के पानी से बचाने की कोशिश में लगे हैं। (Photos by Tashi Tobgyal/ Indian Express)
-
वहीं दूसरी ओर लोग इस स्थिति से गुजर रहे लोगों की मदद के लिए आगे आते नजर आ रहे हैं और उन्हें राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। (Photos by Tashi Tobgyal/ Indian Express)
-
बता दें, पिछले दो दिन से दिल्ली के कई इलाकों में बरसात थमी हुई है, मगर बारिश की संभावना अभी भी बनी हुई है। (Photos by Tashi Tobgyal/ Indian Express)
-
वहीं, इस स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने भी अपनी तैयारी युद्धस्तर पर शुरू कर दी है और आपदा प्रबंध टीमों को हाई अलर्ट पर रखा जा रहा है। (Photos by Tashi Tobgyal/ Indian Express)
(यह भी पढ़ें: पानी का सैलाब भी शिवलिंग और नंदी को ना हिला सका, तबाही के बीच शान से खड़ा रहा हिमाचल का ‘केदारनाथ’)
