-
हिंदू धर्म में छठ पूजा का खास महत्व है। तीन दिन के छठ पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान पूजा में कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जिनका बेहद ही खास महत्व होता है। (Photo Source: Indian Express)
-
छठ के दौरान पूजा में सूप का भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये सूप छठ पूजा में इतना महत्व क्यों रखता है। आइए जानते हैं: (Photo Source: Indian Express)
-
मान्यताओं के अनुसार छठ पूजा में बांस का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। सूप के बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है। ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। (Photo Source: Indian Express)
-
बांस के बने सूप का इस्तेमाल सूर्य देव की पूजा के लिए अर्घ्य देते समय किया जाता है। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल छठ में प्रसाद रखने के लिए भी किया जाता है। (Photo Source: Indian Express) छठ महापर्व की शुरुआत 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हो चुकी है. इस महापर्व को लेकर बाजारों में जबरदस्त उत्साह है. लोग पूजन सामग्री खरीद रहे हैं।
-
छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाला सूप पितल, स्टील या अन्य किसी धातु का नहीं बना होना चाहिए। सिर्फ बांस का बना सूप इस्तेमाल किया जाता है। (Photo Source: PTI)
-
सूप प्रकृति से जुड़ा हुआ है। दरअसल, बांस एक प्राकृतिक वस्तु है और इसे प्रकृति का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि छठ पूजा में बांस के सूप का इस्तेमाल किया जाता है। (Photo Source: ANI)
-
बांस को सबसे शुद्ध और पवित्र माना जाता है यही वजह है कि छठ पूजा में बांस के सूप का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही सूप को लेकर एक और मान्यता है: (Photo Source: PTI)
-
बांस के सूप को लेकर ये भी मान्यता है कि इसका इस्तेमाल सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और व्रती को मनोवांछित फल मिलता है। (Photo Source: ANI) छठ पूजा के लिए यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी है। अपने घर जाने के लिए यात्रियों की की भारी संख्या रेलवे स्टेशनों पर नजर आ रही है।