-
भारतीय रीति-रिवाज, परंपरा और संस्कृति न सिर्फ देश तक सीमित है बल्कि विदेशों में भी लोग मानते हैं। कई ऐसे रीति-रिवाज हैं जिन्हें हम निभाते तो हैं लेकिन इसकी सही जानकारी हमें नहीं होती है इन्हीं में से एक है किसी भी शुभ काम को शुरू करने से पहले नारियल फोड़ना। (Photo: Pexels) बिना कपूर के पूजा अधूरी, उपासना और अध्यात्म के लिए क्यों है जरूरी
-
किसी भी कार्य से शुरू करने से पहले नारियल तोड़ने की परंपरा काफी पुरानी है। यह सिर्फ एक रीति नहीं बल्कि इससे गहरी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मान्यता है कि यह शुभ परंपरा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है और परिवार में समृद्धि और धन लेकर आती है। (Photo: Pexels)
-
भगवान का फल
नारियल को संस्कृत में श्रीफल कहा जाता है जिसका अर्थ होता है ईश्वर का फल। इसे भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है जो बाधाओं को दूर करते हैं। (Photo: Indian Express) -
नारियल को पूजा-पाठ के दौरान भी भगवान को चढ़ाने की मान्यता है। इसे जब दो भागों में तोड़ा जाता है तो यह अहंकार को तोड़ने और स्वयं को ईश्वर को समर्पित करने का प्रतीक माना जाता है। (Photo: Indian Express) रुद्राक्ष धारण करने के बाद किन-किन नियमों का करना होता है पालन
-
धार्मिक महत्व इसके साथ ही यह भी मान्यता है कि, किसी भी अनुष्ठान से पहले नारियल तोड़ने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। नारियल का पानी पवित्र जल माना जाता है जिसे अशुभ शकुन और ऊर्जा को दूर करने के लिए घरों में भी छिड़का जाता है। साथ ही पूजा के दौरान भगवान को नारियल पानी से स्नान भी कराया जाता है। (Photo: Indian Express)
-
हिंदू पौराणिक कथाओं में नारियल का महत्व पौराणिक कथाओं के अनुसार, नारियल को तीन प्रमुख देवताओं ब्रह्मा, विष्णु और शिव का प्रतीक माना गया है। जो सृष्टि, पालन और संहार का प्रतिनिधित्व करते हैं। पुराणों में नारियल को भगवान शिव को अर्पित करने वाली एक पवित्र भेंट बताया गया है, क्योंकि इसका प्रतीकात्मक स्वरूप शुद्धता, प्रजनन क्षमता और जीवन के पालन-पोषण का प्रतीक माना जाता है। (Photo: Indian Express)
-
सेहत के लिए फायदेमंद
नारियल का हर भार सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसे मैग्नीशियम और अच्छे वसा का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। शरीर में ऊर्जा स्तर बढ़ाने, सूजन से लड़ने और मैंगनीज की कमी को दूर करने में काफी लाभकारी है। (Photo: Indian Express) -
इसके साथ ही नारियल ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, वजन को नियंत्रित करने और पाचन को दुरुस्त करने में भी काफी लाभकारी बताया गया है। नारियल पानी किडनी को स्वस्थ रखने, किडनी स्टोन बनने से रोकने और जोड़ों के दर्द को कम करने में भी काफी मददगार है। (Photo: Indian Express) स्वाहा क्यों बोला जाता है? क्या इसके बिना अधूरी होती है पूजा, जानें क्या है महत्व
