-
देवी चित्रलेखा भारत की मशहूर कथावाचिका में से एक हैं। भगवान श्रीकृष्ण की भक्त देवी चित्रलेखा अध्यात्म के साथ ही जीवन से जुड़ी कई सारी चीजों पर चर्चा करती रहती हैं। (Photo: Devi Chitralekhaji/FB)
-
देवी चित्रलेखा का एक वीडियो है जिसमें वो बताती हैं कि भगवान किसकी मदद करते हैं? (Photo: Devi Chitralekhaji/FB)
-
देवी चित्रलेखा कहती हैं हमारे अंदर निर्भरता, निडर नहीं है। हम हर चीज से डरे हुए हैं। डर हमारे हृदय में घर किए बैठा है। (Photo: Devi Chitralekhaji/FB)
-
इसके आगे वो कहती हैं कि, धर्म के नाम पर भी हमें डरा-डरा कर धर्म से जोड़ा जाता है। (Photo: Devi Chitralekhaji/FB)
-
देवी चित्रलेखा का कहना है कि धर्म पर हमें डराया जाता है कि ऐसा करोगे तो नरक चले जाओगे। उनका कहना है कि डर कर हम धर्म के शरण में आते हैं। (Photo: Devi Chitralekhaji/FB)
-
वो कहती हैं कि, हमारा शास्त्र कहता है कि, भक्त वो होता है जिसके हृदय में कोई भय या किसी भी चीज का डर नहीं होता है। (Photo: Devi Chitralekhaji/FB) देवी चित्रलेखा से जानें सच्चा प्रेम क्या है और कब होता है?
-
देवी चित्रलेखा आगे कहती हैं कि, भय की आवश्यकता उनको पड़ती है जिनका समर्पण नहीं होता है। डरते वो हैं जिनमें भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव नहीं होता है। (Photo: Pexels)
-
वो बताती हैं कि, गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि, जो मुझे समर्पित होता है मैं उसके सब योगक्षेमं, दुख और सब विपत्तियों का वहन कर लेता हूं। सब अपने ऊपर ले लेता हूं। (Photo: Pexels)
-
उनका कहना है कि, जीवन में एक ऐसा मालिक (भगवान के प्रति समर्पण) होना चाहिए ताकि जब आप दलदल में फंसे तो वो निकालने जरूर आए। (Photo: Pexels)
-
चित्रलेखा कहती हैं कि मालिक का होना ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है और जब भी आप कहीं पर फंसेंगे तो वो आपकी मदद के लिए जरूर आएंगे। लेकिन इसके लिए भगवान के प्रति समर्पण का भाव होना जरूरी है। (Photo: Devi Chitralekhaji/FB)
-
देवी चित्रलेखा कहती हैं कि इंसान को अपना मालिक मत बनाना। क्योंकि, सब स्वार्थ से ही एक दूसरे की मदद करते हैं। ऐसे में अपने जीवन का मालिक चुनकर बनाएं जो आपसे किसी लाभ की कोई अपेक्षा न करें। (Photo: Devi Chitralekhaji/FB)
-
आगे देवी चित्रलेखा कहती हैं भगवान से हर किसी का रिश्ता है बस पहचानने की देर है। (Photo: Pexels) शादीशुदा और रिलेशनशिप में रहने वालों को जया किशोरी की सलाह, ऐसे रिश्ते बर्बाद कर देते हैं
