-
इस वक्त देश और दुनिया में एक नाम पाउला हर्ड की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो पाउला हर्ड को डेट कर रहे हैं। (Photo: Bill Gates/FB)
-
एक टीवी इंटरव्यू में बिल गेट्स ने बताया कि, मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी एक अच्छी प्रेमिका है, पाउला और हम अच्छा समय बिता रहे हैं। ओलंपिक्स जा रहे हैं और कई बेहतरीन चीजें कर रहे हैं। (Photo: Bill Gates/FB)
-
दोनों के बीच रिलेशन की खबरें साल 2023 से ही चल रही है। इसके साथ ही कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया। बिल गेट्स ने साल 2021 में अपनी पत्नी मलिंडा गेट्स को तलाक दिया था। दोनों ने साल 1994 में शादी की थी। (Photo: Twitter)
-
मलिंडा से तलाक के बाद 69 वर्षीय बिल गेट्स पाउला के साथ रिलेशनशिप में आ गए। अब आइए जानते हैं कौन हैं पाउला हर्ड? (Photo: Bill Gates/FB) दुनिया के 10 सबसे कम उम्र में अरबपति बनने वाले बिजनेसमैन, जानें टॉप पर कौन हैं?
-
पाउला हर्ड अमेरिकी बिजनेसमैन और ओरेकल के सीईओ मार्क हर्ड की पत्नी थीं। मार्क हर्ड की साल 2019 में कैंसर से मौत हो गई थी। (Photo: Bill Gates/FB)
-
पाउला की मार्क हर्ड से दो बेटियां कैशरीन और कैली हैं। उन्होंने टेक्सास यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है। (Photo: Reuters)
-
पाउला ने नेशनल कैश रजिस्टर (NCR) नाम की कंपनी में काम किया है। ये टेक इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक है। (Photo: Anant Ambani/Insta)
-
पाउला हार्ड समाज सेवा के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने शैक्षणिक और चैरिटी संस्थाओं को काफी दान किया है। (Photo: Anant Ambani/Insta)
-
पाउला अपने पति के स्कूल बेलर यूनिवर्सिटी में भी लंबे समय से डोनेशन करती आ रही हैं। इसके साथ ही हाल ही में उन्होंने बेलर बास्केटबॉल पवेलियन के लिए 7 मिलियन डॉलर का भी दान दिया था। (Photo: Indian Express)
-
बिल गेट्स और पाउला हर्ड दोनों का ही टेनिस पसंदीदा खेल है। यहां तक की इनकी मुलाकात भी साल 2015 में एक टेनिस मैच के दौरान हुई थी। (Photo: Bill Gates/FB)
-
दोनों के ही कई कॉमन फ्रेंड हैं जिसके चलते कहीं न कहीं इनकी मुलाकात हो ही जाती थी। कुछ समय बाद दोनों दोस्त बनें और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। (Photo: Bill Gates/FB)
-
बिल गेट्स और उनकी पहली पत्नी मलिंडा गेट्स से तीन बच्चे जेनिफर कैथरीन गेट्स नासर, रोरी जॉन गेट्स, और फोबे एडेल गेट्स हैं। (Photo: Indian Express) जब पहली नजर में इस लड़की पर डोनाल्ड ट्रंप हार बैठे थे दिल, 5 साल के ब्रेकअप के बाद यूं परवान चढ़ा था प्यार
