-
बांस को ग्रीन गोल्ड भी कहा जाता है। क्योंकि, यह धरती पर सबसे तेजी से बढ़ने वाले पौधों में से एक है। यह अपनी मजबूती, लचक और टिकाऊपन के लिए जाना जाता है। बांस का उपयोग आज भी घर बनाने में किया जाता है। इसके साथ ही इसका सबसे अधिक उपयोग फर्नीचर बनाने में किया जाता है। (Photo: Pexels)
-
पर्यावरण में बांस की भूमिका
एक बांस 24 में लगभग 90 सेंटीमीटर तक बढ़ सकता है। पर्यावरण में बांस अहम भूमिका निभाता है। यह अधिक कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित करता है और ऑक्सीजन अधिक मात्रा में छोड़ता है। पुराने जमाने में झोपड़ी और घर बनाने में बांस का इस्तेमाल व्यापक रूप से किया जाता था। आज भी इसका इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। (Photo: Pexels) -
सबसे अधिक कहां पाया जाता है
भारत में कई जगहों पर बांस काफी अधिक संख्या में पाया जाता है। लेकिन एक जगह हैं जहां यह सबसे अधिक होता है। इसी चलते इसे बांसों का शहर भी कहा जाता है। आइए जानते हैं कहां है ये? (Photo: Pexels) -
इसे कहते हैं बांसों का शहर
दरअसल, राजस्थान से बांसवाड़ा को बांसों का शहर कहा जाता है। यहां पर घने बांस के जंगल पाए जाते हैं। लोगों के जीवन, रोजगार, और संस्कृति में बांस की अहम भूमिका रही है। बांस से बने औजार, हस्तशिल्प, पारंपरिक घरों की सामग्री और ग्रामीण उद्योग बांसवाड़ा की पहचान का हिस्सा रहा है। (Photo: Pexels) धरती का इकलौता सांप जो बनाता है अपना घोंसला, गजब का होता है दिमाग -
बांसवाड़ा को इस नाम से भी जाना जाता है
बांसवाड़ा को ‘सौ द्वीपों का शहर’ और ‘हरा-भरा शहर’ भी कहा जाता है। इसके साथ ही बांसवाड़ा को लोग ‘राजस्थान का चेरापूंजी’ भी कहते हैं, क्योंकि यहां राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश होती है। (Photo: Pexels) -
ऐसे करते है ग्रामीण बांस का इस्तेमाल
कभी बांसवाड़ा में बांस का घना जंगल हुआ करता था। अभी भी यहां पर बांस हैं लेकिन पहले के मुकाबले काफी कम हो गए हैं। यहां के लिए बांस का इस्तेमाल घरेलू सामान, औजार, टोकरियां, बाड़ और अन्य कई कामों में करते हैं। (Photo: Unsplash) -
बांसवाड़ा राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में मध्य प्रदेश और गुजरात की सीमा के पास स्थित है। यह आदिवासी बहुल क्षेत्र है। ये पहाड़ी क्षेत्र है जहां बांस के घने जंगल हैं। (Photo: Pexels)
-
भारत में और कहां-कहां होता है बांस
राजस्थान के अलावा असम, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा बांस उत्पादन के प्रमुख राज्य हैं। वहीं, भारत और चीन दुनिया के सबसे बड़े बांस उत्पादक देश हैं। (Photo: Pexels) धरती का सबसे ठंडा गांव कहां है, -55°C में कैसे रहते हैं लोग