-
भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने बुधवार को मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रतन टाटा के योगदान को देश कभी नहीं भूल पाएगा। रतन टाटा का जीवन लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा है और ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं। अपनी ही कंपनी में कर्मचारी बनकर काम करने वाले रतन टाटा अपने कारोबार से होने वाली आमदनी का 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सा दान कर देते थे। उन्होंने जिस चीज को छुआ उसे सोना बना दिया। (Photo: Indian Express)
-
रतन टाटा को न सिर्फ देश बल्कि दुनिया में भी कई अवार्ड से नवाजा जा चुका है। लेकिन क्या आपको पता है कि देश के सपूत को क्वीन एलिजाबेथ II और किंग चार्ल्स III ने किस पुरस्कार से सम्मानित किया था। आइए जानते हैं उन्हें कब-कब और कौन से पुरस्कार से सम्मानित किया गया। (Photo: Indian Express)
-
पद्म भूषण: साल 2000 में रतन टाटा को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा गया था। (Photo: Indian Express)
-
पद्म विभूषण: ये देश का दूसरे उच्च नागरिक सम्मान है जिसे रतन टाटा को साल 2008 में भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था। (Photo: Indian Express)
-
2001: ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी ने रतन टाटा को बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के मानद डॉक्टर अवार्ड से नवाजा था। (Photo: Indian Express)
-
2004: उरुग्वे सरकार ने रतन टाटा को साल 2004 में मेडल ऑफ द ओरिएंटल रिपब्लिक ऑफ उरुग्वे अवार्ड से सम्मानित किया था। इसके साथ ही इसी साल एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने उन्हें प्रौद्योगिकी के मानद डॉक्टर पुरस्कार से सम्मानित किया था। (Photo: Indian Express)
-
2005: बनी ब्रिथ इंटरनेशनल ने रतन टाटा को अंतर्राष्ट्रीय विशिष्ट उपलब्धि पुरस्कार से नवाजा था। इसी साल वारविक विश्वविद्यालय ने उन्हें ऑनररी डॉक्टर ऑफ साइंस अवार्ड से सम्मानित किया था। (Photo: Indian Express)
-
2006: रतन टाटा को IIT मद्रास ने साल 2006 में मानद डॉक्टर ऑफ साइंस पुरस्कार और फॉर इंस्पिरेशन एंड रिकॉग्नाइजेशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने रिस्पॉन्सिबल कैपिटलिज्म अवार्ड से सम्मानित किया था। (Photo: Indian Express)
-
2007: लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस ने ऑनररी फैलोशिप और कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस ने कार्नेगी मेडल ऑफ फिलैन्थ्रॉपी से रतन टाटा को सम्मानित किया था। (Photo: Indian Express)
-
2008: कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने मानद डॉक्टर ऑफ लॉ, IIT बॉम्बे और खड़गपुर ने मानद डॉक्टर ऑफ साइंस, सिंगापुर सरकार ने ओनररी नागरिक पुरस्कार, द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने ऑनररी फैलोशिप से सम्मानित किया गया था। (Photo: Indian Express)
-
2009: क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने रतन टाटा को ऑनररी नाइट कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर (KBE) अवार्ड से नवाजा था। साल 2009 में ही रतन टाटा को इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग ने लाइफटाइम कंट्रीब्यूशन अवार्ड इन इंजीनियरिंग पुरस्कार से सम्मानित किया था। इटली सरकार ने ग्रैंड ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ मेरिट ऑफ इटालियन रिपब्लिक, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने ऑनररी डॉक्टर ऑफ लॉ, वर्ल्ड मॉन्यूमेंट्स फंड ने हैड्रियन पुरस्कार से नवाजा था। (Photo: Indian Express)
-
2010: येल विश्वविद्यालय ने लीजेंड इन लीडरशिप अवार्ड, द एशियन अवार्ड ने बिजनेस ईयर ऑफ द ईयर, पेपरडाइन विश्वविद्यालय ने ऑनररी डॉक्टर ऑफ लॉ से रतन टाटा को सम्मानित किया था। (Photo: Indian Express)
-
2012: जापान सरकार ने ग्रैंड कॉर्डन ऑफ द ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन के साथ ही कई और अवॉर्ड से रतन टाटा को सम्मानित किया गया था। (Photo: Indian Express)
-
2014: साल 2014 में एक बार फिर से क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने रतन टाटा को ऑनररी नाइट ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (GBE) पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके अलावा उन्हें श्याम जी रत्ना अवॉर्ड, ऑनररी डॉक्टर ऑफ बिजनेस के साथ ही देश और विदेश से कई पुरस्कारों से नवाजा गया था। (Photo: Indian Express)
-
2016: रतन टाटा को फ्रांस सरकार ने कमांडर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से पुरस्कृत किया था। (Photo: Indian Express)
-
2018: स्वानसी यूनिवर्सिटी ने ऑनररी डॉक्टर ऑफ इंजीनियरिंग के पुरस्कार से रतन टाटा को सम्मानित किया था। (Photo: Indian Express)
-
2022: मुंबई के HSNC विश्वविद्यालय ने रतन टाटा को साहित्य के मानद डॉक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया था। (Photo: Indian Express)
-
2023: रतन टाटा को साल 2023 में किंग चार्ल्स तृतीय ने ऑनररी ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (AO) से सम्मानित किया था। साल 2023 में ही महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को महाराष्ट्र उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था। (Photo: Indian Express)
