
बॉलीवुड स्टार्स हो या फिर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हर कोई अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहता तो है हीं लेकिन कई बार ये स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। बात आज भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे की करेंगे। आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने फिल्मों के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और बोल्ड सीन के लिए मशहूर आम्रपाली दुबे का नाम निरहुआ के साथ जुड़ा था। इसके बाद वो काफी सुर्खियों में रही थीं। आज इससे जुड़े कुछ किस्से के बारे में हम बात करेंगे। 
आम्रपाली दुबे और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल उर्फ निरहुआ की जोड़ी पर्दे पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इसके साथ ही इन दोनों की लगभग सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई है। -
आम्रपाली दुबे और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ’ का अफेयर किसी से छुपा नहीं है। कहा ये भी जाता रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने इस बात को खुद कभी नहीं कबूला है।
-
आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने साथ में 25 से ज्यादा फिल्में की है। कुछ फिल्मों में आम्रपाली दुबे निरहुआ के साथ बोल्ड सीन फिल्माते नज़र आई थीं। भोजपुरी फिल्मों में बोल्ड सीन होना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी में दोनों का लिपलॉक काफी सुर्खियों में रहा था।

निरहुआ के साथ लागातार 25 फिल्में करने को लेकर आम्रपाली दुबे ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कि उन्हें फिल्मों की स्क्रिपट अच्छी लगी थी इसलिए उन्होंने फिल्में की। 
बता दें कि आम्रपाली दुबे ने निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। (All Images: Instagram and PTI)