-
भारत के मशहूर कवियों में से एक कुमार विश्वास न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी कविता पाठ करने के लिए जाते रहते हैं। कवि के साथ ही कुमार विश्वास कथावाचक और एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। (Photo: Dr. Kumar Vishwas/FB) काफी फिल्मी है कुमार विश्वास और मंजू शर्मा की लव स्टोरी, एक सरकारी चूक से मिले थे दोनों
-
कुमार विश्वास ने बताया कि जब कभी सपना टूट जाए, अपने टूट जाए या फिर दिल टूट जाए तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए। (Photo: Dr. Kumar Vishwas/FB)
-
एक इवेंट के दौरान कुमार विश्वास कहते हैं कि अगर किसी एक चीज में हार जाएं तो ऐसी स्थिति में टूटना नहीं चाहिए। क्या पता भगवान ने आपके लिए दूसरा कुछ अच्छा रखा हो। (Photo: Dr. Kumar Vishwas/FB)
-
कुमार विश्वास के अनुसार मेहनत में कमी नहीं करनी है। लेकिन सबसे जरूरी है खुश रहना। इंजीनियर बनना बायप्रोडक्ट है लेकिन सबसे पहले अच्छा मनुष्य बनना जरूरी है। अच्छा समाज का नागरिक बनना। (Photo: Dr. Kumar Vishwas/FB) IIT से 117 करोड़ रुपये वसूल चुके हैं कुमार विश्वास, कभी हो गए थे फेल
-
कुमार विश्वास ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। जो लोग असफल होकर हार जाते हैं ऐसे लोगों के लिए कुमार विश्वास की ये बातें प्रेरणादायक साबित हो सकती हैं। (Photo: Dr. Kumar Vishwas/FB)
-
अपने एक वीडियो में कुमार विश्वास बताते हैं कि उनके जीवन में तीन बार ये मजाक बना कि वो फेल हो गए हैं। इसके साथ ही उनके मन में भी यही सवाल आया कि क्या वो सच में फेल हो गए। लेकिन उन्होंने हर बार ये सोचा कि इस असफलता में भगवान ने उनके लिए कोई बड़ी चुनौती और सफलता स्वीकार कर रखी होगी जो उनकी प्रतीक्षा कर रही है। (Photo: Dr. Kumar Vishwas/FB)
-
कुमार विश्वास की कुछ बातें अगर हर छात्र गांठ बांध ले तो जीवन में आने वाली कई परेशानियां खत्म हो सकती हैं। कुमार विश्वास कहते हैं कि आईआईटीएन होना एक पेंटिंग है लेकिन मनुष्य होना एक कैनवास है। (Photo: Dr. Kumar Vishwas/FB) कुमार विश्वास ने आज तक पाकिस्तान पर एक भी कविता नहीं लिखी, जवाब सुन नहीं रोक पाएंगे हंसी
-
कोई भी चीज जब टूटती है तो उसमें से एनर्जी निकलती है। कभी सपना टूट जाए, कभी दिल टूट जाए, कभी कोई अपना टूट जाए तो समझ लेने तुम्हें ईश्वर ने एनर्जी का न्यूक्लियस बनाया है। लेकिन ये आप पर है कि जब एनर्जी टूटे तो क्या बनाना है बम या बिजली। जो नेगेटिव लोग होते हैं वो बम बना लेते हैं। (Photo: Dr. Kumar Vishwas/FB)
-
कुमार विश्वास कहते हैं कि, हिम्मत का सागर लांघो तो लहर-लहर जयकारा होगा और दिल टूटे या एटम टूटे तो दुनिया में उजियारा होगा। (Photo: Dr. Kumar Vishwas/FB)
-
अगर कभी भी दिल टूटे, मन परेशान हो तो मान लेना की भगवान ने आपको न्यूक्लियस चुन लिया है। आप लकी हैं और आपका काम होने वाला है। लेकिन आत्मविश्वास रखना जरूरी है। (Photo: Dr. Kumar Vishwas/FB)
-
कुमार विश्वास कहते हैं कि, दुनिया परीक्षाओं के हथौड़ों से नहीं गढ़ी जाती है। दुनिया प्रतिभाओं के सोच से गढ़ी जाती है। इसके आगे वो कहते हैं कि, कोई भी लक्ष्य हमारे जीवन से बड़ा नहीं है। सबसे बड़ी चीज हमारी खुद की जिंदगी है। (Photo: Dr. Kumar Vishwas/FB) कुमार विश्वास का पहला प्यार और ब्रेकअप, लड़की के घरवालों से मिले तो सुना दी थी इतनी कविताएं