• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • विजय हजारे ट्रॉफी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • विजय हजारे ट्रॉफी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. what to do with a dried tulsi plant simple religious remedies

अगर तुलसी का पौधा सूख जाए तो सूखे पत्ते, लकड़ी और जड़ का क्या करना चाहिए?

Dried Tulsi Plant Uses: कई बार हमारे घरों में तुलसी सूख जाती है। ज़्यादातर लोग उसे फेंक देते हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं है। आइए जानें कि सूखे तुलसी के पौधों का सही इस्तेमाल कैसे करें।

By: Archana Keshri
November 10, 2025 16:57 IST
हमें फॉलो करें
  • Tulsi plant in Hinduism
    1/8

    तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसे घर में लगाने और नियमित पूजा करने से न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, बल्कि इसे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को प्रिय भी माना जाता है। तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने की भी परंपरा है, जिससे घर में शांति और समृद्धि आती है। (Photo Source: Unsplash)

  • 2/8

    लेकिन कई बार ऐसा होता है कि तुलसी का पौधा सूख जाता है। इस स्थिति में कई लोग इसे फेंक देते हैं, जो कि धार्मिक और पारंपरिक दृष्टि से सही नहीं है। आइए जानते हैं कि अगर तुलसी का पौधा सूख जाए तो क्या करें और इसका सही उपयोग कैसे किया जा सकता है। (Photo Source: Unsplash)

  • 3/8

    तुलसी की लकड़ी का हवन में उपयोग
    यदि तुलसी सूख जाए, तो इसकी लकड़ी का हवन में इस्तेमाल किया जा सकता है। तुलसी की लकड़ी जलाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और वातावरण शुद्ध होता है। इसमें प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो घर में मौजूद कीटाणुओं को दूर करने में मदद करते हैं। (Photo Source: Unsplash)

  • 4/8

    तुलसी की लकड़ी से दीपक जलाना
    सूखी तुलसी की लकड़ी को रुई में लपेटकर और घी में भिगोकर भगवान विष्णु के सामने दीपक के रूप में जलाया जा सकता है। इससे घर में पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। (Photo Source: Unsplash)तुलसी की लकड़ी से दीपक जलाना
    सूखी तुलसी की लकड़ी को रुई में लपेटकर और घी में भिगोकर भगवान विष्णु के सामने दीपक के रूप में जलाया जा सकता है। इससे घर में पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

  • 5/8

    तुलसी की पत्तियों का पाउडर बनाना
    सूखी तुलसी की पत्तियों को सुखाकर उसका पाउडर तैयार किया जा सकता है। इस पाउडर को धूप या अगरबत्ती में मिलाकर जलाया जा सकता है। इससे घर में स्वच्छता और शुभता बनी रहती है। (Photo Source: Unsplash)

  • 6/8

    माला या पूजा सामग्री में उपयोग
    सूखी तुलसी की लकड़ियों से माला बनाई जा सकती है। इसके अलावा सूखे पत्तों का उपयोग भगवान विष्णु के भोग में किया जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे की पवित्रता सूख जाने के बाद भी समाप्त नहीं होती। (Photo Source: Unsplash)

  • 7/8

    तुलसी के सूखे पौधे का अंतिम सम्मान
    अगर तुलसी का पौधा पूरी तरह सूख गया है, तो इसे पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ किसी पवित्र नदी, तालाब या जलाशय में प्रवाहित कर दिया जाना चाहिए। यह परंपरा घर और परिवार के लिए सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद लाती है। (Photo Source: Unsplash)

  • 8/8

    धन और समृद्धि के लिए उपाय
    आप सूखी तुलसी की जड़ को लाल कपड़े में बांधकर अपने घर के मुख्य द्वार पर रख सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और परिवार में धन-संबंधी समस्याएं कम होती हैं। (Photo Source: Unsplash)
    (यह भी पढ़ें: इन 5 जादुई हरी पत्तियों से करें सेहत की रक्षा, जानें किस बीमारी में कौन सी पत्ती खानी चाहिए)

TOPICS
home remedies
tulsi
vastu shastra
अपडेट
बरेली: बजरंग दल के पांच कार्यकर्ता गिरफ्तार, बर्थडे पार्टी में दो मुस्लिम छात्रों को पीटने का आरोप
‘उनका रिकॉर्ड खुद बोलता है’, भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की टिप्पणियों को किया खारिज
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान गैंगस्टर्स से निपटने के लिए पुलिस की ये खास तैयारी, कमिश्नर ने क्या कहा?
मनी लॉन्ड्रिंग केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने इन्फ्लुएंसर संदीपा गर्ग को दी जमानत
विजय हजारे ट्रॉफी: CSK के गेंदबाज के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 10 ओवर में लुटाए 123 रन
तमिलनाडु में टीवीके चीफ विजय के साथ आ सकते हैं ये दो दिग्गज नेता, बीजेपी-AIADMK और डीएमके के लिए खड़ी होगी मुश्किल?
Dhurandhar Box Office Collection Day 25: रणवीर सिंह की फिल्म ने फिर जीता दर्शकों का दिल, मंडे टेस्ट में हुई इतनी मोटी कमाई
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
रूस का दावा: पुतिन के आवास पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, जेलेंस्की ने किया इनकार
रोनाल्डो फिर मिडिल ईस्ट के बेस्ट प्लेयर चुने गए, यह उपलब्धि हासिल करने की जताई ख्वाहिश
कांग्रेस ने BMC चुनाव के लिए 70 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, देखें सूची
Bhojpuri Song: न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट साबित होगा ये भोजपुरी गाना, डीजे पर खुद थिरकने लगेंगे कदम
फोटो गैलरी
9 Photos
हर मिलेट का है अलग फायदा! ज्वार, बाजरा और रागी किस हेल्थ प्रॉब्लम में है बेस्ट, जानिए पूरी गाइड
6 hours agoDecember 29, 2025
9 Photos
रेनबो डाइट क्या है? फायदे और कौन से फूड्स शामिल करने चाहिए
8 hours agoDecember 29, 2025
12 Photos
बिना केमिकल, बिना धुएं घर को रखें सुरक्षित, अब नहीं चाहिए स्प्रे और कॉइल, इस देसी उपाय से दूर होंगे मच्छर
8 hours agoDecember 29, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US