-

ईरान में बढ़ती महंगाई और ईरानी मुद्रा की गिरती कीमत के चलते पिछले साल दिसंबर में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के विरोध में शुरू हुआ प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदर्शन में काफी लोगों के मारे जाने की खबरें आई जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर तेहरान लोगों को मारना बंद नहीं करता तो वह ईरान पर हमला कर देंगे। कुछ समय पहले तो ऐसा लगा था कि दुनिया में एक और जंग छिड़ने वाली हैं। हालांकि, खाड़ी देशों के चलते अमेरिका का ईरान पर हमला टल गया। लेकिन समय-समय पर ईरान को अमेरिका की ओर से धमकी मिल रही है। इन सबके बीच आइए जानते हैं ईरान में किस चीज को लोग लाल सोना कहते हैं। (Photo: AP)
-
दरअसल, ईरान में दुनिया का सबसे महंगा मसाला उगाया जाता है जिसे लाल सोना कहते हैं। इसकी अधिक कीमत के चलते इसे रेड गोल्ड कहा जाता है। (Photo: Indian Express)
-
ईरान में केसर को लाल सोना कहा जाता है। ईरानी केसर अपने रंग, खुशबू, स्वाद और औषधि गुणों के लिए जाना जाता है। भारत में केसर ईरान से ही पहुंचा है। देश में सबसे अधिक केसर की खेती कश्मीर में होती है। (Photo: Indian Express)
-
पूरी दुनिया में ईरान सबसे अधिक केसर का उत्पादन करता है। दुनिया में इस्तेमाल होने वाले केसर का लगभग 90 फीसदी उत्पादन ईरान अकेला करता है। (Photo: Indian Express) सोना, तांबा और यूरेनियम के अलावा और क्या-क्या उगलती है ईरान की धरती, इन खनिजों का है भंडार
-
इंटरनेशनल मार्केट में केसर की कीमत करीब 2.5 लाख से 3.6 लाख रुपये प्रति किलो तक है। इसी के चलते इसे धरती का लाल सोना कहा जाता है। (Photo: Indian Express)
-
इसकी महंगाई के पीछे इसकी कम पैदावार है। साथ ही इसे उगाने और काटने में काफी ज्यादा मेहनत लगती है। इसके अलावा इसके फायदे भी ढेरों हैं। (Photo: Indian Express)
-
एक ग्राम केसर में करीब 463 धागे होते हैं जिनकी लंबाई 3/8 से 1/2 इंच होती है। दुनिया में पैदा होने वाले लगभग 500 टन केसर में से 450 टन की सप्लाई ईरान अकेले ही करता है। दूसरे स्थान पर भारत है जो सालाना लगभग 25 टन केसर का उत्पादन करता है। (Photo: Indian Express)
-
कितने फूलों से बनता है 1 किलो केसर
केसर क्रोकस नामक फूल के लाल स्टिग्मा से मिलता है। एक किलो केसर के लिए 1.5 लाख से 2 लाख फूलों को हाथों से इकट्ठा करना होता है। (Photo: Indian Express) ईरान और भारत एक दूसरे से क्या-क्या आयात और निर्यात करते हैं?