-
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने नौ महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद 18 मार्च को धरती पर लौटीं। अंतरिक्ष से धरती तक आने में सुनीता विलियम्स को 17 घंटे लगे थे। (Photo: International Space Station/Insta)
-
उनके साथ अमेरिकी एस्ट्रोनॉट बैरी बुच विल्मोर भी नौ महीने तक अंतरिक्ष में फंसे थे। दोनों को नासा ने बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन के लिए 5 जून 2024 को आठ दिनों की अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा था। (Photo: Nasa Johnson/Insta)
-
स्पेस से धरती पर वापस लौटने के बाद सुनीता विलियम्स ने खुलासा किया है कि उन्होंने सबसे पहले कौन सी चीज खाई। इसके साथ ही उन्होंने इसके खाने के पीछे की वजह भी बताई है। (Photo: International Space Station/Insta)
-
सोमवार को सुनीता विलियम्स से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतरिक्ष के सफर और वापस लौटने से जुड़ी यादों पर सवाल-जवाब किया गया। इसी दौरान उनसे एक सवाल किया गया कि धरती पर आने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहती थीं। (Photo: International Space Station/Insta) सुनीता विलियम्स की फैमिली में कौन-कौन है, क्या करते हैं उनके पति?
-
इसके साथ ही ये भी सवाल किया गया कि नौ महीने के बाद ऐसा कोई फूड्स जिसे आप सबसे पहले खाना चाहती थी। (Photo: International Space Station/Insta)
-
इसपर सुनीता विलियम्स ने बताया कि वो अपने पालतू कुत्तों को गले लगाना चाहती थी। (Photo: Nasa Johnson/Insta)
-
खाने के लोकर उन्होंने कहा कि ये ऐसी चीज है जो घर की याद दिलाता है। सुनीता विलियम्स ने बताया कि उन्होंने घर पहुंचते ही सबसे पहले ग्रिल्ड चीज सैंडविच खाया जो उन्हें घर का एहसास कराता है। साथ ही उनके पिता को भी पसंद थी। (Photo: Nasa Johnson/Insta)
-
सुनीता विलियम्स अब एक बार फिर से नई चुनौतियों के लिए तैयारी कर रही हैं। वो नए मिशन के लिए तैयार हो रही हैं। (Photo: Nasa Johnson/Insta)
-
इसके साथ उन्होंने ये भी खुलासा किया कि वो इस प्रेस कॉन्फ्रेंस एक दिन पहले उन्होंने तीन मील रनिंग की थी जो स्पेस से आने के बाद एक बड़ी अचीवमेंट है। (Photo: International Space Station/Insta) नौ महीने तक क्या खाकर स्पेस में जिंदा रहीं सुनीता विलियम्स? कैसे पकाती थी भोजन