-
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस वक्त अपने चार दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। जेडी वेंस के साथ भारत उनका परिवार भी आया है। आज वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। (Photo: PTI)
-
ईटली दौरे के बाद ये वेंस की भारत की पहली यात्रा है जो आज 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगी। आज वो दिल्ली के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर और अन्य कई सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करेंगे। (Photo: AP)
-
ऐसे में आइए जानते हैं जेडी वेंस के परिवार में कौन-कौन है और राजनीति में कदम रखने से पहले क्या करते थे? (Photo: AP)
-
वेंस का जन्म ओहियो के मिडलटाउन में हुआ था और उनका पालन-पोषण मुख्य रूप से पूर्वी केंटकी में हुआ था। (Photo: PTI)
-
हाई स्कूल के बाद, जेडी वेंस यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स में शामिल हो गए, जहां उन्होंने 2003 से 2007 तक एक सैन्य पत्रकार के रूप में काम किया। (Photo: PTI)
-
वहीं, साल 2005 में जेडी वेंस छह महीने के लिए इराक युद्ध में भी तैनात रहे। उन्होंने 2009 में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली और 2013 में येल लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की। (Photo: PTI)
-
जेडी वेंस टेक इंडस्ट्री में एक वेंचर कैपिटलिस्ट के रूप में भी काम कर चुके हैं। इससे पहले वो कुछ समय तक एक कॉर्पोरेट वकील के रूप में भी काम कर चुके हैं। (Photo: PTI)
-
जेडी वेंस अमेरिकी इतिहास के तीसरे सबसे कम उम्र के उपराष्ट्रपति हैं। जेडी वेंस जब छोटे थे तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। उसकी बाद उनकी मां के तीसरी पति ने उन्हें अपनाया था। (Photo: AP)
-
वेंस के अनुसार उनका बचपन गरीबी और दुर्व्यवहार से भरा था। उनकी मां को ड्रग्स की लत थी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के अनुसार उन्हें और उनकी बहन लिंडसे को मुख्य रूप से उनके नाना-नानी ने पाला था जिन्हें वे पापा और मामा कहते थे। (Photo: PTI)
-
वेंस ने भारतीय मूल की उषा वेंस (उषा चिलुकुरी) से शादी की है। दोनों की मुलाकात येल लॉ स्कूल में हुई थी। उनकी पत्नी उषा वेंस अमेरिका में जानी मानी वकील हैं। इसके साथ ही वो संयुक्त राज्य अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के साथ काम कर चुकी हैं। (Photo: PTI)
-
जेडी वेंस और उषा वेंस के तीन बच्चे हैं। दो बेटे इवान और विवेक और एक बेटी हैं जिनका नाम मिराबेल है। (Photo: PTI)
-
जेडी वेंस की एक बहन भी हैं जिनका नाम लिंडसे है। इन दोनों का पालन-पोषण उनके नाना-नानी ने किया है। (Photo: PTI) किन भारतीय चीजों के भरोसे है अमेरिका? सिर्फ 5 साल में बढ़ गया 30.1 बिलियन डॉलर का निर्यात
