Feng Shui एक्सपर्ट की मानें तो ‘मुस्लिम विरोधी’ डोनाल्ड ट्रंप बन सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इस बार मुख्य मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट हिलेरी क्लिंटन के बीच है, लेकिन मैदान में कई और उम्मीदवार भी हैं। बेर्नी सेंडर्स, मार्को रूबियो, टेड क्रूज भी 2016 राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। इस बीच…
अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इस बार मुख्य मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट हिलेरी क्लिंटन के बीच है, लेकिन मैदान में कई और उम्मीदवार भी हैं। बेर्नी सेंडर्स, मार्को रूबियो, टेड क्रूज भी 2016 राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। इस बीच अमेरिकी चैनल CNN ने हांगकांग की feng shui एक्सपर्ट प्रिसिला लैम से पूछा है कि बराक ओबामा के बाद अमेरिका का राष्ट्रपति कौन बनेगा? उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिया है। लैम ने अपनी भविष्वाणी के 80 फीसदी सही होने का दावा किया है।
Marco Rubio का चेहरा देखने के बाद कहा जा सकता है कि उनके कम्युनिकेशन स्किल्स काफी अच्छे हैं। उनका चेहरा लंबा है और नोज भी ठीक-ठाक है। इसका मतलब यह हुआ कि मैनेजमेंट स्किल और पावर। मार्को रूबियो का साइन Water Pig हैं। feng shui एक्सपर्ट प्रिसिला लैम ने इनके बारे में कहा, 'वह वाटर टाइप हैं, जिसे सनशाइन की जरूरत नहीं होती है। इस साल वाटर और फायर दोनों साइन के बीच फाइट होगी।'
Bernie Sanders का साइन Earth Snake है। वह वाटर टाइप हैं, जिसे मेटल से काफी सपोर्ट मिलता है, लेकिन इनकी जन्मतिथि से पता चलता है कि मेटल की कमी है। ऐसे में इन्हें जनता का समर्थन नहीं मिलेगा। लैम ने इनके बारे में कहा, 'इनकी आंखें नीचे झुकी हुई हैं और ये आशावादी नहीं हैं।'
Ted Cruz का साइन Fire Dog है। आमतौर पर लकड़ी आग को सपोर्ट करती है, लेकिन इनकी जन्मतिथि लकड़ी के अभाव की ओर इशारा कर रही है। ऐसे में आग कहां से आएगी। वैसे भी यह साल वाटर साइन का है। ऐसे में टेड क्रूज पर काफी दबाव रहेगा। लैम ने इनके बारे में लिखा, 'यह चेहरा राष्ट्रपति का नहीं है। इनकी नाक के बीच में एक हड्डी दिख रही है, जो कि अच्छा साइन नहीं है। यह चुनाव में रुकवाट का संकेत है। इनकी आंखें और होंड भी नीचे की ओर हैं, जिसका मतलब है कि कठिन रास्ता, ज्यादा समर्थन नहीं मिलेगा।
Hillary Clinton का साइन Earth Pig है। उनका चेहरा बहुत अच्छा है और आंखें शार्प। हिलेरी का चेहरा लंबा है, नाक ऊंची और होंड फ्लेक्सिबल हैं। ऐसी बनावट वाले पैसा कमाने की जगह लोगों को सुपरवाइज करते हैं और ऊंचे पद पर आसीन होते हैं। लैम कहती हैं, 'हिलेरी दूसरी बार राष्ट्रपति पद की दौड़ में हैं। आठ साल पहले उनका वह डिफरेंट साइकिल में थी और थोड़ी ज्यादा आक्रामक थीं। उन्हें लगता था कि उन्हें ही जीतना चाहिए, इसलिए वह हार गई थीं। लेकिन इस बार स्थिति उनके लिए थोड़ी ठीक है।' हालांकि, उनके लिए ट्रंप को हराना आसान नहीं होगा।
प्रिसिला लैम की भविष्यवाणी के मुताबिक, 2016 Donald Trump का साल है। उनका साइन Earthdog है और मौजूदा वर्ष में उनका सितारा बुलंद है। ट्रंप की जन्मतिथि बताती है कि वह हिलेरी पर भारी पड़ेंगे। लैम के मुताबिक, 'ट्रंप बेहद महत्वाकांक्षी हैं। उनके चेहरे की बनावट स्क्वायर है और ऐसे फेस वाले लोग बिजनेस के क्ष्ोत्र में जाते हैं, लेकिन 'नोज हाई' है, इसलिए वह दूसरे क्षेत्रों में भी हाथ आजमाना चाहते हैं।