-
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 7वां बजट पेश किया है। बजट में उन्होंने कई उत्पादों और सेवाओं पर लगने वाले टैक्स में बदलाव की घोषणा की है। टैक्स घटने से अब कई प्रोडक्ट्स सस्ते हो जायेंगे। वहीं, कुछ चीजों पर टैक्स बढ़ने से कई प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ेंगी। चलिए जानते हैं इस बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? (Photo: REUTERS)
-
कैंसर की दवाएं हुई सस्ती – कैंसर के उपचार के लिए इस्तेमाल होने वाली तीन दवाओं पर कस्टम छूट दी जाएगी।
-
मोबाइल फोन और चार्जर हुए सस्ते – मोबाइल फोन, संबंधित पुर्जों, चार्जरों पर सीमा शुल्क घटाया गया। इन चीजों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को घटाकर 15% किया जाएगा।
-
एक्सरे ट्यूब – एक्सरे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टर पर भी आयात शुल्क हटाया गया।
-
25 अहम खनिजों पर ड्यूटी खत्म – कोबाल्ट, लिथियम और तांबे सहित 25 महत्वपूर्ण खनिजों को सीमा शुल्क से छूट दी जाएगी और उनमें से दो पर बेसिक कस्टम ड्यूटी कम किया जाएगा। ऐसे में लिथियम बैटरी से चलने वाले कार, बाइक, ई-रिक्शा और स्कूटर के भी सस्ते होने की उम्मीद है।
-
सोना, चांदी और प्लैटिनम – सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर 6% और प्लैटिनम पर 6.4% किया जाएगा।
-
सोलर पैनल और सोलर सेल हुए सस्ते – सोलर सेल और सोलर पैनल के निर्माण की वस्तु पर टैक्स में छूट दी जाएगी।
-
चमड़े, कपड़े और जूते सस्ते – देश में बनने वाला लेदर का सामान, कपड़े और जूते सस्ते हो जाएंगे।
-
फिश फीड हुआ सस्ता – फिश फीड से 5% कस्टम ड्यूटी घटाई जाएगी। ऐसे में मछलियों के दाम में कमी आएगी।
-
प्लास्टिक प्रोडक्ट हुए महंगे – प्लास्टिक सामान पर कस्टम ड्यूटी 25% बढ़ाई गई।
-
पीवीसी – इंपोर्ट घटाने के लिए 10 से 25 फीसदी का इजाफा किया गया।
-
पेट्रोकेमिकल – अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई।
-
टेलीकॉम के उपकरण हुए महंगे – टेलिकॉम के सामानों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10 से 15 फीसदी का इजाफा किया गया।
-
सिगरेट हुई महंगी।
-
हवाई सफर महंगा हुआ।
(Photos Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: बजट 2024 में इन 9 क्षेत्रों पर किया गया है खास फोकस)
