-
भारत अपने पड़ोसी देशों का हाल खबर अच्छे से रखते है। श्रीलंका से लेकर नेपाल तक हर किसी को जरूरत पड़ने पर भारत साथ खड़ा रहा है। नेपाल के साथ तो चाहे प्राकृतिक आपदा हो या फिर क्यों न आर्थिक तंगी हर समय में भारत साथ देता है। (Photo Source: Pexels)
-
नेपाल से कई चीजें भारत आती हैं तो कई भारतीय चीजों पर नेपाल निर्भर रहते हैं। इसके साथ ही नेपाल से भारत में तस्करी भी खूब होती है। ऐसे में आइए जानते हैं नेपाल से सबसे अधिक भारत में किस चीज की तस्करी होती है। (Photo Source: Pexels)
-
नेपाल और भारत सीमा की लंबाई करीब 1,751 किलोमीटर की है। यह सीमा पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश से जुड़ी हुई हैं। सबसे लंबी सीमा उत्तर प्रदेश और बिहार साझा करते हैं। (Photo Source: Indian Express)
-
तस्करों की पहली पसंद नेपाल से सटे यूपी की सीमाएं हैं जहां ज्यादातर सीमाई इलाकों में नदियां और जंगल पड़ते हैं। इनकी निगरानी के बाद भी तस्करी का सिलसिला जारी है। (Photo Source: Pexels) भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं है। लेकिन भारत अब भी एक चीज के मामले में पूरी तरह से पाकिस्तान पर निर्भर है।
-
सबसे अधिक इस चीज की होती है तस्करी
नेपाल से भारत में सबसे अधिक सोने की तस्करी की जाती है। ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर साल नेपाल से करीब 10 टन सोने की तस्करी की जाती है। (Photo Source: Pexels) -
मानव तस्करी भी
इस रिपोर्ट के अनुसार सोने के बाद नेपाल से सबसे अधिक भारत में मानव तस्करी भी होती है। हर साल करीब 30 हजार लोगों की तस्करी की जाती है जिसमें युवक और युवतियां दोनों शामिल हैं। (Photo Source: Indian Express) -
नशे की भी तस्करी
सिर्फ यही नहीं बल्कि नेपाल से भारत में नशे की भी तस्करी खूब होती है। नेपाल के रास्ते, गांजा, अफीम और भांग जैसी नशे की चीजों हर साल अच्छी मात्रा में तस्करी की जाती हैं। (Photo Source: Pexels) -
इनकी भी होती है तस्करी
इसके अलावा नेपाल से टूथपेस्ट, शैंपू, क्रीज, खाद व खाद्य सामग्री, कपड़े जैसी कई जरूरत की चीजें भी भारत में तस्करी की जाती हैं। यहां तक कि अनाज, फल और सब्जियों की भी नेपाल के रास्ते भारत में तस्कर तस्करी करते हैं। (Photo Source: Pexels) भारत का एक पड़ोसी देश है जहां की कुप्रथा के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे। यहां पर एक पिता आगे चलकर अपनी ही बेटी से शादी कर लेता है।
