-
ठंड का मौसम आते ही दुनिया भर के प्राकृतिक नजारे बदल जाते हैं और इसी के साथ कुछ खास जानवरों को भी देखने का मौका मिलता है। ये जानवर सिर्फ इसी मौसम में दिखाई देते हैं। दरअसल, मौसम जब करवट बदलता है और सर्द भरी हवाएं चलने लगती है तो कई प्रजातियां गर्म इलाकों की ओर चली जाती हैं। जानवरों की कुछ प्रजातियां ठंड और भोजन की तलाश में पहाड़ों से नीचे उतर आती हैं। (Photo: Pexels) ये हैं धरती के 10 सबसे खुशहाल जानवर
-
आइए जानते हैं वो कौन से पांच जानवर हैं जो सिर्फ ठंड के मौसम में ही नजर आते हैं। (Photo: Pexels)
-
1- स्नोई आउल (Snowy Owl)
आर्कटिक टुंड्रा में रहने वाला यह खूबसूरत सफेद उल्लू सर्दियों में ही दक्षिण की ओर आता है। दरअसल, भीषण ठंड में जब भोजन की कमी होने लगती है तो ये उल्लू अमेरिका, कनाडा और कभी-कभी यूरोप के उत्तरी हिस्सों में दिखाई देने लगते हैं। (Photo: Pexels) -
2- आर्कटिक फॉक्स (Arctic Fox)
आर्कटिक लोमड़ी भी सिर्फ सर्दियों में ही नजर आते हैं। इस मौसम में इनमें एक बदलाव देखने को मिलता है। दरअसल, सर्दियां आते हैं इनका फर मोटा होकर चमकदार सफेद हो जाता है। ऐसा लगता है जैसे इसने सफेद कोट पहने हो। सर्दियों के मौसम में बर्फ से ढके इलाकों में इसे ढूंढना आसान होता है क्योंकि इसी मौसम में ये बाहर निकलते हैं। (Photo: Unsplash) धरती का सबसे दुखी जानवर कौन सा है? जरूर सुना होगा नाम लेकिन पता नहीं होगा -
3- हार्प सील पप्स (Harp Seal Pups)
हार्प सील और उनके बच्चों के फूले-फूले सफेद फर सिर्फ सर्दियों के मौसम में ही देखा जा सकता है। ये बच्चे उत्तरी अटलांटिक और आर्कटिक की बर्फ पर जन्म लेते हैं और कुछ हफ्तों के बाद अपना सफेद फर छोड़ देते हैं। इसलिए इन्हें देखने का मौका सिर्फ सर्दियों में ही मिलता है। (Photo: Pexels) -
4- साइबेरियन क्रेन (Siberian Crane)
दुनिया की सबसे दुर्लभ प्रवासी चिड़ियों में से एक साइबेरियन क्रेन है जो हर सर्दी हजारों किलोमीटर दूर भारत (केवलादेव नेशनल पार्क) और चीन की ओर चले आते हैं। ये पक्षी सिर्फ सर्दियों में ही दिखाई देते हैं और फिर वसंत आते ही वापस साइबेरिया लौट जाते हैं। (Photo: Pexels) -
5- रेड फॉक्स (Red Fox)
रेड फॉक्स भी सिर्फ सर्दियों के मौसम में ही नजर आते हैं। ये भारत में ऊंचाई वाले इलाके खासकर हिमालयी इलाकों में सर्दियों में ऊंचे पहाड़ों से नीचे की घाटियों की ओर उतर आते हैं। नीचे का तापमान सहन करने लायक होता है और साथ ही भोजन भी आसानी से मिल जाता है। (Photo: Pexels) अपने दुश्मन से बदला लेता है ये पक्षी, 7 साल तक नहीं छोड़ता पीछा, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा