-
The Great Khali Car Collection: रेसलिंग की दुनिया में 7 फीट एक इंच लंबे इकलौते भारतीय वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। खली भारत की शान बन चुके हैं। आज वह जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचना उनके लिए इतना आसान नहीं था। खली ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है। कभी मजदूरी करने वाले खली के पास आज करोड़ों की प्रॉपर्टी है। (All Photos: Social Media)

हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है। खली बचपन से ही लंबे-चौड़े थे, जो एक्रोमेगली नाम की बीमारी का नतीजा है। -
खली ने अपनी इस बीमारी को ताकत बनाई औऱ आज पूरी दुनिया में मशहूर हैं।
-
इतना विशाल आदमी किस कार में सफर करता है ये लोगों की जिज्ञासा का विषय़ है।
-
बता दें कि खली के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर और रेंज रोवर जैसी गाड़िया हैं।
-
खली इन महंगी गाड़ियों को मॉडिफाई करवाते हैं। मॉडिफिकेशन के बाद ही वह उसमें आराम से बैठ पाते हैं।
-
खली के पास टोयोटा ग्लांजा कार भी है।