-
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma: पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 12 साल से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस शो के किरदारों ने फैंस के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। शो में कई ऐसे किरदार हैं जिन्हें रिप्लेस किया गया है। रिप्लेस किए गए कुछ एक्टर्स को शो में आज भी याद किया जाता है। आज हम बात करने जा रहे हैं उन्हीं किरदारों की जो कभी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की फैमिली का हिस्सा हुआ करते थे पर अब शो में शायद कभी नहीं दिखेंगे (All Photos: Social Media):
-
शो में दयाबेन का मुख्य किरदार निभाने वाली दिशा वकानी अपनी एक्टिंग से शो में जान डालती थीं। दिशा सितंबर 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थी। नवंबर 2017 में उन्होंने बेटी को जन्म दिया लेकिन अब तक उन्होंने शो में वापसी नहीं की है। आज भी दर्शक उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों के साथ साथ शो मेकर्स भी दयाबेन के किरदार में किसी और को देखने के लिए राज़ी नहीं हैं। दिशा वकानी को दयाबेन के किरदार में उनके फैंस आज भी याद करते हैं।
-
शो के शुरुआत में आत्माराम भिड़े की बेटी सोनू का किरदार निभाने वाली झील मेहता दर्शकों को काफी पसंद आती थीं। झील 9 साल की उम्र से ही शो से जुड़ी थीं और 14 साल की उम्र तक शो का हिस्सा रहीं। उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए शो छोड़ दिया था। शो में झील का किरदार थोड़ा चुलबुला लेकिन होनहार स्टूडेंट का था। वहीं रियल लाइफ में भी सोनू काफी होनहार हैं। अब झील काफी बड़ी हो चुकीं हैं और काफी ग्लैमरस नज़र आती हैं।

झील के बाद निधि भानुशाली को सोनू का किरदार दिया गया था। निधि ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया था। निधि भानुशाली ने टीवी डेब्यू ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के साथ किया था। हालांकि साल 2019 में निधि भानुशाली ने भी अपनी हायर स्टडीज के चलते शो छोड़ दिया। जिसकी जगह पलक सिधवानी ने ले ली। -
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में बग्गा की गर्लफ्रेंड 'बावरी' का किरदार निभाने वाली मोनिका भदोरिया ने भी अचानक से शो छोड़ दिया था। उन्होंने 6 साल तक शो में काम किया था और अपनी एक्टिंग से दर्शकों के मन में अपनी जगह बनाई। आज भी मोनिका को बावरी के किरदार के रूप में याद किया जाता है।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉक्टर हंसराज हाथी का किरदार निभाने वाले एक्टर रवि कुमार आजाद को कौन भूल सकता है। 8 सालों से वह शो का हिस्सा थे। 9 जुलाई 2018 को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। जिन्हें रिप्लेस कर निर्मल सोनी को रखा गया। आज भी उनके फैंस उन्हें डॉक्टर हाथी के किरदार के रूप में याद करते हैं। -
शो के शुरुआत से ही भव्य गांधी को टप्पू के किरदार में देखा गया था। 8 साल तक भव्य ने इस शो के जरिये लोगों को हंसाया। जिसके बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। एक इंटरव्यू में भव्य ने शो छोड़ने के पीछे का कारण बताया कि उन्हें एपिसोड में काफी कम दिखाया जाता था। शो उन्हें कोई स्कोप नहीं दिया इसलिए उन्होंने शो छोड़ दिया।
-
शो में रीता रिपोर्टर का किरदार काफी पसन्द किया जाता है। पहले यह किरदार प्रिया आहूजा ने निभाया था जिसकी जगह मिहिका वर्मा ने ले ली। उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद भी आया लेकिन उन्होंने अचानक से शो छोड़ दिया और शो में प्रिया आहूजा की वापसी हो गई।
-
काफी समय से शो में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह के जाने के बाद एक्टर लाड सिंह मान मिस्टर सोढ़ी के किरदार में नजर आए थे लेकिन वह दर्शकों का दिल नहीं जीत पाए। जिसके बाद गुरुचरण सिंह ने शो में वापस एंट्री की थी।