-
बीजेपी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार 6 अगस्त की रात निधन हो गया। 67 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। सोशल मीडिया में सुषमा स्वराज को लोग नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दरअसल ट्विटर पर सूचना मिलते ही आम लोगों की समस्याओं के तुरंत समाधान को लेकर वे काफी लोकप्रिय हुईं। उन्होंने कई दफा विदेशों में मुश्किल में फंसे भारतीयों को अपने घर लौटने में मदद की। (Express photo by Tashi Tobgyal)
-
सुषमा स्वराज अभी हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट हुई थीं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी था। उन्होंने लिखा था- मैं अपने आधिकारिक आवास 8 सफदरजंग लेन, नई दिल्ली से शिफ्ट हो चुकी हूं। (Express photo by Tashi Tobgyal)
-
अपने नए आवास पर पति स्वराज कौशल के साथ दिवंगत सुषमा स्वराज। पंजाब यूनिवर्सिटी में हुए प्यार को दोनों ने 13 जुलाई 1975 को शादी की शक्ल दे दी थी। (Express photo by Tashi Tobgyal)
-
स्वराज कौशल देश के मशहूर वकीलों में शुमार हैं। महज 34 साल की उम्र में ही वे देश के सबसे युवा महाधिवक्ता बन गए थे। महज 37 साल की उम्र में ही वे मिजोरम के राज्यपाल भी बन गए थे। (Express photo by Tashi Tobgyal)
-
सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल की एक बेटी हैं। उनका नाम है बांसुरी स्वराज।बांसुरी भी अपने पिता की ही तरह क्रिमनल लॉयर हैं।
-
खराब सेहत के चलते सुषमा स्वराज ने लोकसभा चुनाव 2019 में नहीं लड़ने का फैसला किया था। इसके बाद हाल ही में उन्होंने अपने सरकारी आवास को छोड़कर अपने जंतर-मंतर रोड पर बने नए घर 'धवनदीप बिल्डिंग' में प्रवेश किया था। (Express photo by Tashi Tobgyal)
