-
ये बात प्रचलित है कि जब किसी का दिल टूटता है या फिर ब्रेकअप होता है तो वह अपनी सुध लेना छोड़ देता है। वह अपनी ऐसी हालत कर लेता है कि लोग उसे देवदास कह कर पुकारने लगते है। लेकिन कई अभिनेत्रियों ने इस प्रचलन को गलत साबित किया। इन एक्ट्रेसेज का जब ब्रेकअप या फिर तलाक हुआ तब उन्होंने देवदास बनने के विपरीत खुद को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने का काम किया। जी हां ब्रेकअप के बाद इन एक्ट्रेसेज का मेकओवर देख हर कोई हैरान था। आइए जानते हैं ऐसे ही चंद अभिनेत्रियों के नाम(Photos: Social Media):

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत कई साल तक रिलेशनशिप में रहे। सुशांत ने जब बॉलीवुड में एंट्री मारी तो ये रिश्ता कमजोर होता चला गया। कुछ सालों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद अंकिता लोखंडे के लुक में काफी बदलाव आया। सिंपल सी दिखने वालीं अंकिता अब काफी ग्लेमरस और स्टाइलिश नजर आती हैं। 
सलमान खान की मुहंबोली बहन श्वेता रोहिरा ने पुलकित सम्राट से तलाक ले लिया है। तलाक के बाद श्वेता ने अपने ट्रांसफार्मेशन की फोटोज़ डालकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने न केवल अपना वज़न कम किया, बल्कि लुक भी चेंज कर लिया। -
पति से तलाक के बाद दलजीत कौर ने अपना वजन 25 किलो कम लिया। नया हेयर स्टाइल लिया और स्ट्रिक्ट डायट – फिटनेस प्लान फॉलो करके अपने लुक का ट्रांसफॉर्मेशन किया। उनका ट्रांसफॉर्मेशन हर किसी को हैरान कर देता है।
-
रश्मि देसाई ने नंदीश सिंह संधू से शादी रचाई थी। कुछ साल बाद दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद रश्मि ने अपने लुक में जबरदस्त बदलाव किया। वज़न कम किया है। अब वे पहले से ज़्यादा स्लिम, यंग और ब्यूटीफुल लग रही हैं।
-
करिश्मा कपूर यूं तो हमेशा से काफी खूबसूरत औऱ ग्लैमरस रही हैं। फिर भी पति संजीव कपूर से तलाक के बाद उनकी पर्सनालिटी में भी काफी बदलाव आया। उन्हें देखकर ऐसा महसूस होता है कि अब वे पहले से अधिक शांत हो गई हैं और जीवन को अपनी शर्तों पर जीने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं।