-
Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब 2 महीना होने जा रहा है। एक्टर की मौत से उनके फैंस अभी तक गुस्से में हैं औऱ उनके निशाने पर हैं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े कई लोगों का मानना है कि रिया के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद वह काफी बदल गए थे। सुशांत के बॉडीगार्ड, कुक, उनके रूम पार्टनर और पीए सब ने अपने बयानों में यूरोप ट्रिप का जिक्र किया है। इन सबका कहना है कि उस ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत की हालत बिगड़ गई थी। देखें उस ट्रिप की तस्वीरें (Photos: Social Media):

सुशांत और रिया यूरोप ट्रिप पर 2019 में गए थे और उनका ये हॉलीडे काफी चर्चा में रहा था। -
उसी वक्त इस तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था कि रिया और सुशांत डेटिंग कर रहे हैं।
-
सुशांत राजपूत से जुड़े कई लोगों का कहना है कि यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत बीमार दिखने लगे थे।
-
सुशांत के पीए रह चुके अंकित आचार्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद वह सुशांत से मिले तो वह काफी डल दिख रहे थे। उनकी आंखों के नीचे काले घेरे बन गए थे और वह बदले-बदले लग रहे थे।
-
सुशांत सिंह राजपूत राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और रिया चक्रवर्ती का दावा है कि वह डिप्रेशन में थे। वह उन्हें दवाएं भी दे रहे थे।
-
वहीं सुशांत के कुक ने उनकी बहन को बताया है कि रिया किसी जादू-टोने में इन्वॉल्व थीं।
-
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।