
बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस के साथ काम किया है। वैसे तो उनकी जोड़ी को कई एक्ट्रेस के साथ पसंद किया गया है लेकिन सबसे ज्यादा उनकी और मीनाक्षी शेषाद्रि की जोड़ी को पसंद किया गया था। सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि ज्यादा फिल्मों में साथ तो नज़र नहीं आए पर इनकी जोड़ी पर्दे पर हमेशा हिट ही रही थी। मीनाक्षी शेषाद्रि ने एक समय पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। अनिल कपूर के साथ फिल्म विजय में लिपलॉक कर मीनाक्षी शेषाद्रि खूब सुर्खियां में रही थीं। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड में ज्यादा लंबा वक्त नहीं गुजारा और उन्होंने एक बैंकर से शादी कर ली। आज हम आपको सनी देओल की इस हिरोइन के दिलचस्प किस्से के बारे में बताएंगे। 
मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपनी फिल्मों के जरिये बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई थी। साल 1983 में उन्होंने फिल्म पेंटर बाबू से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वो सुभाष घई फिल्म ‘हीरो’ में नज़र आई थी। इस फिल्म ने उनकी जिन्दगी बदल दी थी। इस फिल्म के बाद वो रातोरात स्टार बन गई थी। 
इसके बाद मीनाक्षी कई सुपरहिट फिल्मों में भी नज़र आई थी। उनकी बेहतरीन फिल्मों की बाते की जाए तो इसमें साल 1985 में आई फिल्म मेरी जंग, 1988 में आई शहंशाह, जुर्म, घातक, दामिनी शामिल है। 
फिल्म घातक की बात की जाए तो इस फिल्म में वो बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ नज़र आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में सनी देओल और मीनाक्षी की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया था। 
उन्होंने अपनी कई सुपर हिट फिल्मों के जरिए सुर्खियां बटोरी थी। साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म विजय को लेकर भी वो काफी सुर्खियों में रही थीं। इस फिल्म में वो अपने से 7 साल बड़े अनिल कपूर के साथ लिप लॉक करते नज़र आई थीं। 
हालांकि उन्होंने साल 1996 में बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। उन्होंने फिल्म घातक के बाद बैंकर हरीश मैसूर के साथ शादी कर ली। (All Images: Indian Express Archieve and PTI)