-

नौ महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद सुनीता विलियम्स सकुशल धरती पर वापस लौट आई हैं। सुनीता विलियम्स सहित चारों अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के समुद्र में लैंड हुआ। (Photo: AP)
-
अंतरिक्ष से धरती तक सुनीता विलियम्स को आने में 17 घंटे लगे। सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को नासा ने बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन के लिए 5 जून 2024 को आठ दिनों की अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा था। (Photo: AP)
-
सुनीता विलियम्स और विल्मोर को नासा ने स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए मिशन पर भेजा था लेकिन ये दोनों ही वहां फंस गए। तमाम कोशिशों के बाद आखिरकार सुनिता विलियम्स सकुशल धरती पर लौट आई हैं। (Photo: AP)
-
ऐसे में आइए जानते हैं सुनीता विलियम्स के परिवार में कौन-कौन है और उनके पति क्या करती हैं। (Photo: AP)
-
कौन हैं माता-पिता
अमेरिका के ओहियो राज्य के यूक्लिड शहर में 19 सितंबर 1965 को जन्मीं सुनीता विलियम्स के पिता डॉ. दीपक पांड्या और मां उर्सलीन बोनी हैं। (Photo: AP) -
गुजरात के किस गांव से हैं?
उनके पिता गुजरात के मेहसाणा जिले के झुलासन गांव के रहने वाले थे। साल 1957 में मेडिकल की पढ़ाई के लिए वो अमेरिका गए थे जहां उन्होंने उर्सलीन से शादी कर ली। (Photo: AP) -
गुजरात में दादा-दादी के नाम पर बना है ये
झुलासन गांव में विलियम्स परिवार की कई संपत्तियां हैं। उनके दादा-दादी की ये दा में 1960 के दशक के अंत में गांव में एक लाइब्रेरी बनाई गई थी। वहीं, उनके पिता का पैतृक घर अभी गांव में मौजूद हैं लेकिन, वहां कोई रहता नहीं है। (Photo: AP) -
भाई-बहन
सुनीता विलियम्स के दो भाई-बहन भी हैं जय थॉमस पांड्या और डायना एन पांड्या। (Photo: Indian Express) -
किससे की है शादी
सुनीता विलियम्स की शादी माइकल जे. विलियम्स से हुई है जो एक पायलट और टेक्सास में पुलिस अधिकारी हैं। (Photo: Indian Express) -
कैसे हुई मुलाकात
माइकल अमेरिकी संघीय न्याय व्यवस्था के अंतर्गत एक फेडरल मार्शल हैं। इससे पहले वो हेलीकॉप्टर पायलट रह चुके हैं। दोनों की मुलाकात फौज में रहने के दौरान 1987 में हुई थी। उस दौरान सुनीता विलियम्स हेलीकॉप्टर पायलट थीं। (Photo: Indian Express) -
बच्चे
सुनीता विलियम्स और उनके पति माइकल का अपना कोई बच्चा नहीं है। लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने अहमदाबाद में एक बच्ची को गोद लेने की इच्छा जाहिर की थी। (Photo: Indian Express) सुनीता विलियम्स समेत नासा के इन एस्ट्रोनॉट्स ने तोड़े स्पेस में रहने के रिकॉर्ड, जानें किसने अंतरिक्ष में बिताए कितने दिन