• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • चुनाव 2025
  • आज की ताजा खबर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • मैं बिहार हूं
  • वायरल
  • बिहार चुनाव परिणाम
  • आज की ताजा खबर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • मैं बिहार हूं
  • वायरल
  • बिहार चुनाव परिणाम
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. spice up your summer add a tangy twist to your plate with these 10 south indian raw mango delicacies

दक्षिण भारत की ये 10 कच्चे आम की डिश आपके जायके को बना देंगी खास, गर्मी का मजा होगा दोगुना

Raw Mango Recipes for Summer: दक्षिण भारत में कच्चे आम से बनीं पारंपरिक डिशेज न केवल स्वाद में लाजवाब होती हैं, बल्कि यह गर्मी के मौसम में शरीर को भी ठंडक पहुंचाती हैं।

By: Archana Keshri
April 8, 2025 12:04 IST
हमें फॉलो करें
  • South Indian raw mango recipes
    1/11

    गर्मियों का मौसम यानी कच्चे आमों का मौसम! जैसे ही गर्मी दस्तक देती है, बाजारों में हरे-हरे खट्टे कच्चे आम नजर आने लगते हैं। जहां उत्तर भारत में आम का पना और अचार काफी लोकप्रिय है, वहीं दक्षिण भारत में कच्चे आमों से बनने वाली पारंपरिक रेसिपीज भी कम नहीं। चलिए जानते हैं दक्षिण भारत की 10 ऐसी खास डिशेज के बारे में जो कच्चे आम से बनती हैं और आपके खाने का मजा दोगुना कर देंगी। (Photo Source: Pexels)

  • 2/11

    आम का गोज्जु (Mango Gojju)
    कर्नाटक की यह पारंपरिक रेसिपी तीखी-खट्टी होती है। इसे चावल के साथ खाया जाता है और इसका स्वाद आपको बार-बार खाने को मजबूर कर देगा।

    रेसिपी: कटा हुआ कच्चा आम, गुड़, सांभर पाउडर, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर पकाएं। तड़का लगाएं—राई, करी पत्ते, हींग और सूखी मिर्च। चावल के साथ खाएं। (Photo Source: Pinterest)

  • 3/11

    पचमांगा करी (Pachamanga Curry)
    केरल की इस डिश में नारियल, shallots (छोटे प्याज), हरी मिर्च और कई मसालों के साथ कच्चे आम पकाए जाते हैं। इसका स्वाद बेहद गहराई लिए होता है।

    रेसिपी: कटा हुआ कच्चा आम, प्याज, नारियल का पेस्ट, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर पकाएं। सरसों और करी पत्ते का तड़का लगाएं। चावल के साथ परोसें। (Photo Source: Pinterest)

  • 4/11

    कच्चे आम की चटनी (Raw Mango Chutney)
    हर राज्य की अपनी खास रेसिपी होती है – कहीं इसमें मिर्च और गुड़ डाले जाते हैं, तो कहीं नारियल और धनिया। हर वर्जन अलग और मजेदार होता है।

    रेसिपी: कच्चे आम, नारियल, हरी मिर्च, नमक, और गुड़ को पीस लें। ऊपर से सरसों और करी पत्ते का तड़का लगाएं। (Photo Source: Pinterest)

  • 5/11

    कच्चे आम की करी (Raw Mango Curry)
    कई राज्यों में कच्चे आम की करी अलग-अलग अंदाज में बनाई जाती है। इसमें इमली की जगह आम डाले जाते हैं, साथ ही गुड़ और मिर्च से स्वाद का बैलेंस बनाया जाता है।

    रेसिपी: कच्चे आम के टुकड़े काटें। तेल में राई, करी पत्ते, मिर्च डालें। आम डालकर थोड़ा पकाएं, फिर गुड़, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और थोड़ा पानी डालें। गाढ़ा होने तक पकाएं। (Photo Source: Freepik)

  • 6/11

    कच्चे आम की दाल (Raw Mango Dal)
    आंध्र प्रदेश की यह खास डिश ‘मैंगो पप्पू’ के नाम से जानी जाती है। अरहर दाल में कच्चे आम मिलाकर इसे खास मसालों से तड़का लगाया जाता है।

    रेसिपी: अरहर दाल और कटे कच्चे आम को साथ में पकाएं। तड़का लगाएं—सरसों, जीरा, सूखी मिर्च, लहसुन और करी पत्ते। दाल में डालें, नमक और हल्दी मिलाएं। (Photo Source: Freepik)

  • 7/11

    कच्चे आम का रसम (Raw Mango Rasam)
    रसम वैसे तो इमली से बनाया जाता है, लेकिन कच्चे आम वाला रसम एक खास स्वाद देता है। ये शरीर को ठंडक देने वाला और पाचन के लिए फायदेमंद होता है।

    रेसिपी: कच्चे आम को उबालकर गूदा निकालें। इसमें रसम पाउडर, टमाटर, नमक, हल्दी डालें। तड़के में राई, जीरा, लहसुन और करी पत्ते डालें। उबालकर परोसें। (Photo Source: Freepik)

  • 8/11

    कच्चे आम का चावल (Raw Mango Rice)
    इसे दक्षिण भारत में “माविनकाई चितरन्ना” कहा जाता है। यह खट्टा-तीखा चावल नारियल, करी पत्ते और मसालों के साथ तैयार होता है। गर्मियों के लिए एक हल्का और टेस्टी ऑप्शन।

    रेसिपी: कच्चे आम को कद्दूकस करें। पके हुए चावल में राई, उरद दाल, करी पत्ते, हरी मिर्च और हींग का तड़का लगाएं। कद्दूकस किया आम और हल्दी डालें, भूनें, फिर चावल मिलाएं। नमक डालें और सर्व करें। (Photo Source: Freepik)

  • 9/11

    कच्चे आम का ठोगयाल (Raw Mango Thogayal)
    ठोगयाल एक तरह की गाढ़ी चटनी होती है जिसे दाल, नारियल और कच्चे आम से बनाया जाता है। इसे चावल में मिलाकर खाने पर अनोखा स्वाद आता है।

    रेसिपी: भुनी हुई चना दाल, सूखी मिर्च, नारियल और कद्दूकस किया कच्चा आम साथ में पीसें। तड़का लगाएं और चावल में मिलाकर खाएं। (Photo Source: Pinterest)

  • 10/11

    कच्चे आम का ठोक्कू (Raw Mango Thokku)
    यह तीखी और चटपटी अचार जैसी डिश होती है जो लंबे समय तक स्टोर की जा सकती है। इसे रोटी, चावल या पराठे के साथ खाया जा सकता है।

    रेसिपी: कद्दूकस किया आम, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, सरसों और सौंफ के साथ तेल में भूनें। ठंडा करके स्टोर करें। (Photo Source: Pinterest)

  • 11/11

    कच्चे आम की पचड़ी (Raw Mango Pachadi)
    पचड़ी दक्षिण भारत में खाने के साथ परोसी जाने वाली एक डिश है। इसमें कच्चे आम, गुड़, नारियल और मिर्च के साथ हल्का मीठा-खट्टा स्वाद होता है।

    रेसिपी: कद्दूकस किया आम, नारियल, गुड़, हरी मिर्च का पेस्ट बनाएं। इसमें दही मिलाएं और ऊपर से सरसों और करी पत्ते का तड़का लगाएं। (Photo Source: Pinterest)
    (यह भी पढ़ें: चाय की सिर्फ एक चुस्की से दूर भागेंगी बीमारियां, आंतों की सारी गंदगी होगी साफ, जानिए कैसे बनाएं लेमनग्रास टी?)

TOPICS
indian recipes
Mango
mango recipe
Raw mango
recipes
+ 1 More
अपडेट
‘अखिलेश यादव को करना चाहिए इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व’, बिहार में कांग्रेस की करारी हार के बाद चर्चा तेज
वैभव सूर्यवंशी को आया गुस्सा, बार-बार घूर रहे पाकिस्तानी बॉलर को दिखाई औकात; कर दी बोलती बंद- देखें VIDEO
करारी हार के बावजूद बिहार में सरकार बनाना चाहती है कांग्रेस? शपथ से पहले नीतीश कुमार को दिया ऑफर
बिटिया की शादी में पिता ने अपने डांस से सबको कर दिया हैरान, मॉडर्न स्टाइल की डांसिंग का Viral Video देख यूजर्स ने जमकर की तारीफ
South Eastern Railway में अपरेंटिस पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस दिन से करें rrcser.co.in पर अप्लाई
Bihar Board Exam Date 2026: कभी भी जारी हो सकती है बिहार बोर्ड एग्जाम की डेटशीट, biharboardonline.com पर मिलेगा PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
‘आप नया साल कहां मनाना चाहते हैं?’ सुप्रीम कोर्ट ने इस राज्य के विधानसभा अध्यक्ष को चेताया; जानें पूरा मामला
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
हम सभी जिसे समझ रहे थे लाशें वो निकला अजीब सरप्राइज, शादी में दूल्हा-दुल्हन की सन्न करने वाली एंट्री का Video Viral, पीट लेगें माथा
मुफ्त में पाएं टोकरी भर-भर के गुलाब और गेंदे के फूल, बस मिट्टी में मिला दें माली की बताईं ये चीजें
पेट में प्रेशर नहीं बनता और हर रोज़ कब्ज करता है परेशान, पानी में इस तेल को मिलाकर पिएं, आंतों की होगी सफाई और सुधर जाएगी गट हेल्थ
‘आप वर्ल्ड चैंपियन के सामने हार डिजर्व करते थे’, पूर्व इंग्लिश कप्तान ने भारतीय क्रिकेट टीम का किया अपमान
फोटो गैलरी
7 Photos
क्या सफेद बाल उखाड़ने से और भी तेजी से आते हैं? किस उम्र के बाद होने लगते हैं ग्रे
24 minutes agoNovember 17, 2025
11 Photos
10 ऑस्कर-नॉमिनेटेड शॉर्ट फिल्में जिन्हें आप अभी YouTube पर फ्री में देख सकते हैं
50 minutes agoNovember 17, 2025
9 Photos
आप भी गर्म पानी से धुलते हैं बाल? जानिए शाइन, स्ट्रेंथ और हेयर हेल्थ पर क्या पड़ता है असर
2 hours agoNovember 17, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US