-
गर्मियों का मौसम यानी कच्चे आमों का मौसम! जैसे ही गर्मी दस्तक देती है, बाजारों में हरे-हरे खट्टे कच्चे आम नजर आने लगते हैं। जहां उत्तर भारत में आम का पना और अचार काफी लोकप्रिय है, वहीं दक्षिण भारत में कच्चे आमों से बनने वाली पारंपरिक रेसिपीज भी कम नहीं। चलिए जानते हैं दक्षिण भारत की 10 ऐसी खास डिशेज के बारे में जो कच्चे आम से बनती हैं और आपके खाने का मजा दोगुना कर देंगी। (Photo Source: Pexels)
-
आम का गोज्जु (Mango Gojju)
कर्नाटक की यह पारंपरिक रेसिपी तीखी-खट्टी होती है। इसे चावल के साथ खाया जाता है और इसका स्वाद आपको बार-बार खाने को मजबूर कर देगा।
रेसिपी: कटा हुआ कच्चा आम, गुड़, सांभर पाउडर, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर पकाएं। तड़का लगाएं—राई, करी पत्ते, हींग और सूखी मिर्च। चावल के साथ खाएं। (Photo Source: Pinterest) -
पचमांगा करी (Pachamanga Curry)
केरल की इस डिश में नारियल, shallots (छोटे प्याज), हरी मिर्च और कई मसालों के साथ कच्चे आम पकाए जाते हैं। इसका स्वाद बेहद गहराई लिए होता है।
रेसिपी: कटा हुआ कच्चा आम, प्याज, नारियल का पेस्ट, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर पकाएं। सरसों और करी पत्ते का तड़का लगाएं। चावल के साथ परोसें। (Photo Source: Pinterest) -
कच्चे आम की चटनी (Raw Mango Chutney)
हर राज्य की अपनी खास रेसिपी होती है – कहीं इसमें मिर्च और गुड़ डाले जाते हैं, तो कहीं नारियल और धनिया। हर वर्जन अलग और मजेदार होता है।
रेसिपी: कच्चे आम, नारियल, हरी मिर्च, नमक, और गुड़ को पीस लें। ऊपर से सरसों और करी पत्ते का तड़का लगाएं। (Photo Source: Pinterest) -
कच्चे आम की करी (Raw Mango Curry)
कई राज्यों में कच्चे आम की करी अलग-अलग अंदाज में बनाई जाती है। इसमें इमली की जगह आम डाले जाते हैं, साथ ही गुड़ और मिर्च से स्वाद का बैलेंस बनाया जाता है।
रेसिपी: कच्चे आम के टुकड़े काटें। तेल में राई, करी पत्ते, मिर्च डालें। आम डालकर थोड़ा पकाएं, फिर गुड़, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और थोड़ा पानी डालें। गाढ़ा होने तक पकाएं। (Photo Source: Freepik) -
कच्चे आम की दाल (Raw Mango Dal)
आंध्र प्रदेश की यह खास डिश ‘मैंगो पप्पू’ के नाम से जानी जाती है। अरहर दाल में कच्चे आम मिलाकर इसे खास मसालों से तड़का लगाया जाता है।
रेसिपी: अरहर दाल और कटे कच्चे आम को साथ में पकाएं। तड़का लगाएं—सरसों, जीरा, सूखी मिर्च, लहसुन और करी पत्ते। दाल में डालें, नमक और हल्दी मिलाएं। (Photo Source: Freepik) -
कच्चे आम का रसम (Raw Mango Rasam)
रसम वैसे तो इमली से बनाया जाता है, लेकिन कच्चे आम वाला रसम एक खास स्वाद देता है। ये शरीर को ठंडक देने वाला और पाचन के लिए फायदेमंद होता है।
रेसिपी: कच्चे आम को उबालकर गूदा निकालें। इसमें रसम पाउडर, टमाटर, नमक, हल्दी डालें। तड़के में राई, जीरा, लहसुन और करी पत्ते डालें। उबालकर परोसें। (Photo Source: Freepik) -
कच्चे आम का चावल (Raw Mango Rice)
इसे दक्षिण भारत में “माविनकाई चितरन्ना” कहा जाता है। यह खट्टा-तीखा चावल नारियल, करी पत्ते और मसालों के साथ तैयार होता है। गर्मियों के लिए एक हल्का और टेस्टी ऑप्शन।
रेसिपी: कच्चे आम को कद्दूकस करें। पके हुए चावल में राई, उरद दाल, करी पत्ते, हरी मिर्च और हींग का तड़का लगाएं। कद्दूकस किया आम और हल्दी डालें, भूनें, फिर चावल मिलाएं। नमक डालें और सर्व करें। (Photo Source: Freepik) -
कच्चे आम का ठोगयाल (Raw Mango Thogayal)
ठोगयाल एक तरह की गाढ़ी चटनी होती है जिसे दाल, नारियल और कच्चे आम से बनाया जाता है। इसे चावल में मिलाकर खाने पर अनोखा स्वाद आता है।
रेसिपी: भुनी हुई चना दाल, सूखी मिर्च, नारियल और कद्दूकस किया कच्चा आम साथ में पीसें। तड़का लगाएं और चावल में मिलाकर खाएं। (Photo Source: Pinterest) -
कच्चे आम का ठोक्कू (Raw Mango Thokku)
यह तीखी और चटपटी अचार जैसी डिश होती है जो लंबे समय तक स्टोर की जा सकती है। इसे रोटी, चावल या पराठे के साथ खाया जा सकता है।
रेसिपी: कद्दूकस किया आम, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, सरसों और सौंफ के साथ तेल में भूनें। ठंडा करके स्टोर करें। (Photo Source: Pinterest) -
कच्चे आम की पचड़ी (Raw Mango Pachadi)
पचड़ी दक्षिण भारत में खाने के साथ परोसी जाने वाली एक डिश है। इसमें कच्चे आम, गुड़, नारियल और मिर्च के साथ हल्का मीठा-खट्टा स्वाद होता है।
रेसिपी: कद्दूकस किया आम, नारियल, गुड़, हरी मिर्च का पेस्ट बनाएं। इसमें दही मिलाएं और ऊपर से सरसों और करी पत्ते का तड़का लगाएं। (Photo Source: Pinterest)
(यह भी पढ़ें: चाय की सिर्फ एक चुस्की से दूर भागेंगी बीमारियां, आंतों की सारी गंदगी होगी साफ, जानिए कैसे बनाएं लेमनग्रास टी?)
