-
Sonu Punjaban: सेक्स रैकेट के लिए कुख्यात लेडी डॉन सोनू पंजाबन ने आत्महत्या की कोशिश की है। हालांकि अब वह खतरे से बाहर है। हुआ ये था कि दिल्ली द्वारका कोर्ट द्वारा एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल के अंदर ही उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। वैसे आज अपनी जान देने की कोशिश करने वाली सोनू पंजाबन ने ना जाने कितनी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है। (All Photos: Social Media)
-
सोनू पंजाबन को पैसे और पावर की ऐसी हवस चढ़ी थी कि उसने ना सिर्फ दुनिया के एक सबसे पुराने धंधे को चुना बल्कि उसका कलेवर बदलकर उसे कंपनी में तब्दील भी कर दिया।
-
सोनू पंजाबन का असली नाम गीता अरोड़ा है। वह मूल रूप से हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है। उसके पिता रोजगार की तलाश में दिल्ली आए थे। वह ऑटो रिक्शा चलाते थे। 10वीं पास करने के बाद ही गीता ने ब्यूटी पार्लर खोल लिया।
-
कहा जाता है कि एक मर्डर केस में नाम आने के बाद हरियाणा के नामी गैंगस्टर विजय से लव मैरिज की थी। विजय यूपी के खूंखार हिस्ट्रीशीटर श्री प्रकाश शुक्ला का करीबी था, जिसका 1998 में यूपी के गाजियाबाद में एनकाउंटर हो गया था। इसके बाद यूपी STF ने विजय को हापुड़ में मार गिराया था।
-
विजय के एनकाउंटर के बाद गीता अरोड़ा ने दीपक नाम के एक अपराधी से शादी रचाई। साल 2003 में असम पुलिस ने दीपक को ढेर कर दिया।
-
इसके बाद गीता ने दीपक के भाई हेमंत से शादी कर ली। इस शादी के बाद वह गीता से सोनू पंजाबन हो गई। 2006 में हेमंत का भी एनकाउंटर हो गया।
-
हेमंत के एनकाउंटर के बाद सोनू पंजाबन उसके दोस्त अशोक बंटी के काफी करीब चली गई। अशोक ने ही उसे देहव्यापार के धंधे का आईडिया दिया।
-
कुछ समय बाद अशोक का भी एनकाउंटर हो गया। अशोक के एनकाउंटर के बाद सोनू पंजाबन ने अपने धंधे को काफी ऊपर पहुंचा दिया।
-
फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली सोनू पंजाबन के पापों का एक दिन घड़ भरा और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई। अब वह जेल में अपने किए की सजा पा रही है।
