-
Akhilesh Yadav Vs Sonia Gandhi: अखिलेश यादव और सोनिया गांधी दोनों ही नाम भारतीय राजनीति में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी कई मौकों पर सोनिया गांधी की कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी दिखी। सोनिया गांधी के परिवार के मुलायम (Mulayam Singh Yadav) फैमिली के साथ संबंध भी काफी अच्छे हैं। हालांकि एक बार सोनिया गांधी ने अखिलेश यादव को ऐसा गच्चा दिया कि वह कांग्रेस (Congress) चीफ पर बिफर पड़े थे। आइए जानें पूरा मामला:
-
पूरा मामला साल 2013 का है। तब केंद्र में यूपीए की सरकार थी और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे।
-
इसी दौरान इलाहाबाद में सड़क दुर्घटना में इंदिरा के पारिवारिक रसोइए की मौत हो गई थी। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/manoj-kumar-did-not-shoot-for-the-whole-day-with-hema-malini-who-returned-after-marrying-dharmendra/1736851/ "> पार्टी और शॉपिंग की शौकीन थीं कभी सोनिया गांधी, देवरानी मेनका गांधी संग कुछ ऐसे रहे हैं संबंध</a> )
-
सोनिया गांधी यूपी के रायबरेली से सांसद हैं। वह जब भी रायबरेली पहुंचती हैं तब उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम पहले से तय होता है। लेकिन पहले से तय कार्यक्रम में कहीं भी एम्स के लिए भूमिपूजन का प्रोग्राम तय नहीं था।
-
सोनिया गांधी ने अखिलेश यादव को गच्चा देते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के दूसरे नेताओं के साथ एम्स का भूमिपूजन कर दिया था।
-
अखिलेश यादव सोनिया के इस कदम पर बिफर पड़े थे। तब उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोला था।
-
अखिलेश ने तब कहा था- हमने रायबरेली में एम्स के लिए मुफ्त में जमीन दी लेकिन शिलान्यास करके वक्त पूछा तक नहीं गया। राजनीतिक बेईमानी की बात हम जनता को बताएंगे।
-
अखिलेश ने ये भी कहा था कि, 'हमने कहा था, यूपी में एक नहीं तीन एम्स बनने चाहिए। राजनीतिक बेईमानी से लोहिया और जेपी लड़ते रहे हैं और सपा भी लड़ रही है।' हालांकि अगले ही चुनाव में अखिलेश कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़े और हार भी गए। (Photos: PTI and Indian Express)
